HomeHeath

37 दिन के बाद लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और एमएलए बैंस पर दुष्कर्म का पर्चा

139 दिनों से इंसाफ के लिए सीपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठी रही पीड़िता

37 दिन के बाद लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और एमएलए बैंस पर दुष्कर्म का पर्चा

एसआईटी की जांच के बाद हुई कार्रवाई : 237 दिन के बाद लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और एमएलए बैंस पर दुष्कर्म का पर्चा 139 दिनों से इंसाफ के लिए सीपी ऑ

14 महीने बाद तीनों कृषि कानून वापस :
कांग्रेस सरकार के कान विरोध प्रदर्शन से खुलेंगे : डांग,पाली,गोशा
मानवता के संदेश और ज्ञान को घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू

एसआईटी की जांच के बाद हुई कार्रवाई : 237 दिन के बाद लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और एमएलए बैंस पर दुष्कर्म का पर्चा

139 दिनों से इंसाफ के लिए सीपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठी रही पीड़िता

लुधियाना :

पंजाब की राजनीति में अपना वर्चस्व कायम करने की चाह में बैठे लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और हलका आत्मनगर के एमएलए सिमरजीत सिंह बैंस के खिलाफ थाना डिवीजन 6 की पुलिस ने दुष्कर्म का पर्चा दर्ज किया है। इसके साथ ही उनके दो भाइयों कर्मजीत सिंह और परमजीत सिंह पम्मा, पीए गोगी शर्मा, प्रॉपर्टी डीलर सुखचैन सिंह, बलजिंदर कौर और जसविंदर कौर भाभी को साजिश करने, धमकाने और सबूत मिटाने की धाराओं के तहत नामजद किया है।
वहीं, बैंस की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को अकाली दल के सीनियर नेताओं ने सीपी ऑफिस के बाहर धरना प्रदर्शन कर बैंस की गिरफ्तारी की मांग की। गौर हो कि 22 फरवरी 2021 से इंसाफ के लिए पीड़िता सीपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठी रही। फिर एसआईटी की जांच के बाद बैंस व अन्य के खिलाफ कार्रवाई हुई।

जैसा एफआईआर में लिखा – मकान का विवाद सुलझाने के लिए बैंस ने दफ्तर और भाभी के घर बुलाकर किया रेप

एफआईआर में पीड़िता ने बताया कि उसने अपना मकान डीलर सुखचैन सिंह की मदद से खरीदा था, जिसके बदले 10 लाख कैश और 10 लाख का लोन करवाया था। लेकिन लॉकडाउन होने से किश्तें टूट गई और वो काफी परेशान थी। इस दौरान उनके मोहल्ले में सुखचैन के घर पर एमएलए बैंस की रैली थी। जहां वो उससे मिली थी और अपनी परेशानी बताई। जिसके बाद आरोपी ने उन्हें अपने ऑफिस में बुलाया और दुष्कर्म किया।
उसने कहा कि डीलर उनका मकान खरीद लेगा और उसके बदले में पैसे और प्लॉट उन्हें दे देगा। डीलर को बैंस ने कहा तो उसने कुछ पैसे और प्लॉट जस्सोवाल में दे दिया। लेकिन बाद में आरोपी डीलर ने पैसे नहीं दिए और परेशान करने लगा। उन्होंने फिर बैंस से शिकायत की। जिसने उसे जसबीर कौर भाभी के घर आने के लिए कहा। जब वो वहां गई तो उसके साथ फिर रेप किया। इसी तरह से कई बार उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। लेकिन उनका किसी ने समाधान नहीं किया।

धोखे से फोन के मैसेज व कॉल डिटेल्स डिलीट की

शिकायत के बाद उन्हें बैंस के भाई कर्मजीत सिंह ने बुलाया और शिकायत वापस लेने की बात कही। इसके बाद बैंस भी उन्हें फोन और मैसेज करके बुलाने लगा। जब वो नहीं मानी को आरोपी बलजिंदर कौर को भेजा जोकि वॉर्ड प्रधान है। उसने धोखे से उनके फोन के मैसेज और कॉल्स डिटेल्स डिलीट कर दी थी। इसी तरह से बाकी के आरोपी द्वारा उन्हें परेशान किया जाने लगा। 16 नंबर को पीड़िता ने शिकायत दी थी। अब 237 दिन बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।

कोर्ट ने 8 दिन में मांगी थी स्टेट्स रिपोर्ट

7 जुलाई को एडिशनल सेशन जज हरसिमरनजीत सिंह की कोर्ट ने पुलिस से स्टेट्स रिपोर्ट के साथ एफआईआर दर्ज करने के आर्डर किए थे। जिसके बाद पुलिस ने पर्चा दर्ज कर दिया। मामले की अगली तारीख 15 जुलाई है। हालांकि बैंस ने भी हाईकोर्ट में अपील लगाई थी।

बैनीपाल पर हमले में भी बैंस पर हुआ था पर्चा

बैंस के खिलाफ इससे पहले तहसीलदार गुरिंदर सिंह बैनीपाल पर हमला कर उनका पिस्तौल छीनने का मामला 2009 में काफी चर्चा में रहा था। जोकि अभी अदालत मेें विचाराधीन है। इसके अलावा एक अन्य महिला द्वारा बैंस के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाकर शिकायत दी हुई है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0