Homeनई दिल्ली

मोदी सरकार के ‘8 साल बेमिसाल’

मोदी सरकार के ‘8 साल बेमिसाल’

मोदी सरकार के '8 साल बेमिसाल' के तहत हरकेश मित्तल ने छेड़ा जनसम्पर्क अभियान   लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के हरक

टांडा में 20 गउओ की हत्या करने वालो हत्यारो को जल्द हो फ़ासी की सजा : गुरजीत सिंह राणा
पंजाब की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों से तंग आ चुकी : कुलवंत सिद्धू
प्राइवेट हॉस्पिटलों की लूट खसूट पर ध्यान दे सरकार : राजन राणा

मोदी सरकार के ‘8 साल बेमिसाल’ के तहत हरकेश मित्तल ने छेड़ा जनसम्पर्क अभियान  

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के हरकेश मित्तल ने पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियों तथा पंजाब के लिए किए गए एतिहासिक कार्यों को लेकर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा जन जागृति अभियान चलाया जा रहा है, ताकि लोगो को नरेंद्र मोदी द्वारा देश हित के लिए किए कार्यों का पता चल सके। हरकेश मित्तल ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार गरीबों, किसानों व दलितों की सरकार है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सटीक एवं ठोस निर्णायक निर्णयों तथा दूरदर्शी सोच के चलते आज भारत का नाम विश्व-पटल पर स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो गया है। आज भारत तेजी से आत्म-निर्भरता की ओर बढ़ रहा है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिए गए सटीक एवं ठोस निर्णयों के चलते संभव हुआ है। आज देश का युवा विदेशों की बजाय अपने देश में रह कर नए-नए स्टार्टअपस के माध्यमों से तरक्की तथा आत्म-निर्भरता की दिशा की ओर तेजी से अग्रसर है। जिससे ना सिर्फ लोगों की भी आर्थिक दशा तेजी से सुधरी है, बल्कि देश की आर्थिक दशा में भी तेजी से सुधार हुआ है। वही कोरोना महामारी से उभरी विश्व-व्यापी मंदी में भी भारत की जीडीपी दर विश्व के अन्य देशों के मुकाबले बहुत अच्छी रही है। मोदी सरकार ने देश की जनता का आर्थिक स्तर उठाने के लिए 8 सालो में भरसक प्रयास किया है।

मोदी सरकार ने जन-धन योजना में 11 मई 2022 तक 78,21,203 बैंक अकाउंट खोल कर बैंकों को आम आदमी की पहुँच में ला दिया है। इस कारण से गरीब आदमी को बैंक से कर्ज़ लेना भी आसान हो गया है। कोरोना काल में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाते हुए देश की करीब 135 करोड़ जनता को टीके की 190 करोड़ से ज्यादा पहली, दूसरी एवं बूस्टर डोज़ लगाई गईं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश में 88 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज बांटा जा रहा है। वही मोदी सरकार के प्रयासों के कारण ही आज भारत सबसे तेज़ गति से आगे बढ़ने वाली अर्थ व्यवस्था के देशों की कतार में शामिल हो सका है। संविधान की धारा 370 के निरस्त होने से जम्मू-कश्मीर का भारत में पूर्ण विलय हुआ और देश की एकता और अखंडता मज़बूत हुई है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0