HomeHeath

ब्लास्ट के चौथे दिन बाद लुधियाना पहुंचे बिट्टा :

ब्लास्ट के चौथे दिन बाद लुधियाना पहुंचे बिट्टा :

ब्लास्ट के चौथे दिन बाद लुधियाना पहुंचे बिट्टा : बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच किरण बेदी और नवजोत सिद्धू पर कसा तंज लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

बैंस के गढ़ में दहाड़े बीबी मान और कुलवंत सिद्धू
KIPPS MARKET AND MALHAR ROAD PROBLEMS SHOULD BE ADDRESSED IMMEDIATELY: ADV. BIKRAM SIDHU
कैप्टन अमरिंदर की टिप्पणी से बिफरे मोहम्मद मुस्तफा

ब्लास्ट के चौथे दिन बाद लुधियाना पहुंचे बिट्टा : बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच किरण बेदी और नवजोत सिद्धू पर कसा तंज

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

लुधियाना में पत्रकारवार्ता के दौरान मनिंदरजीत सिंह बिट्टा

जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स में ब्लास्ट के चार दिन बाद एंटी टेररिस्ट फ्रंट अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा लुधियाना पहुंचे। इस दौरान बिट्टा ने कट्‌टरपंथियों पर निशाना साधा। बिट्टा ने कहा कि लुधियाना ब्लास्ट में बब्बर खालसा का हाथ होने की बात कही जा रही है। मगर वह कौन से बब्बर हैं जो दूसरों के कंधों पर बंदूक रखकर चला रहे हैं।
बिट्टा ने कहा कि आतंकवाद को पैदा हमारी ही राजनीतिक पार्टियों ने किया है। यह हमारे कानून और व्यवस्था के बुरे सिस्टम की वजह से पनपा है। इसे रोका नहीं गया और न ही रोका जा रहा है। इस कारण ही लगातार धमाके हो रहे हैं और बेकसूर मांओं के पुत्र मारे जा रहे हैं। पंजाब में कोई खालिस्तान, कोई बब्बर और कोई टाइगर फोर्स नहीं है। पाकिस्तान की आईएसआई इन नामों के सहारे ही देश का माहौल खराब करने के प्रयास कर रही है।

सिद्धू मुख्यमंत्री बनने के लिए मार रहे टपूसियां

बिट्टा के भारतीय जनता पार्टी में जाने की अटकलों संबंधी पूछे जाने पर कहा कि भाजपा मुझे दिल्ली में टिकट दे रही थी मगर मैंने ली नहीं। राहुल गांधी भी सांसद बना रहे थे, लेकिन मना कर दिया और अब यह बातें फिर से उठने लगी हैं। नवजोत सिद्धू जिस तरह से मुख्यमंत्री बनने के लिए टपूसियां मार रहा है, मैं वैसा नहीं हूं। कभी किरण बेदी का नाम था, अब कहां है। इसलिए राजनीति में नहीं आउंगा। यह सब अफवाहें हैं।

बेअदबी की घटनाओं पर हत्याएं ठीक नहीं

बिट्टा ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर लोग श्रद्धा भाव से जाते हैं। जिस तरह से धार्मिक स्थलों पर हत्याएं हो रही हैं, इससे लोगों की आस्था प्रभावित होगी। सिंघु बॉर्डर और श्री हरिमंदिर साहिब में बेअदबी की घटनाएं बर्दाश्त योग्य नहीं थीं। मगर लोगों की हत्या करना भी सही नहीं है। उन्हें कानून के हवाले कर देना चाहिए था और इससे कई तरह के भेद सामने आने थे। मगर इस तरह से मार देना किसी भी हालत में जायज नहीं है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0