Homeपंजाब

लुधियाना में दर्दनाक हादसा

लुधियाना में दर्दनाक हादसा

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, मातारानी के जागरण में पंडाल गिरने से दो महिलाओं की मौत, 15 घायल लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :  लुधियाना के हं

शिवसेना शिरोमणि ने स्व. इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर किये श्रधासुमन अर्पित : विशाल मदान
विधायक कुलवंत सिद्धू ने हलके के विकास के लिए सीएम पंजाब से की विशेष मुलाक़ात
रौब जमाकर VIP शादी करवाने के मामले में हरियाणा के मंत्री का नाम भी उछला

लुधियाना में दर्दनाक हादसा, मातारानी के जागरण में पंडाल गिरने से दो महिलाओं की मौत, 15 घायल

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

लुधियाना के हंबड़ां रोड पर श्री गोबिंद गौधाम मंदिर के पास माता के जागरण में तेज आंधी के चलते पंडाल गिर गया जिससे दो महिलाओं की मौत हो गई और 15 के करीब लोग घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर बच्चे हैं जो जागरण में सबसे आगे बैठे हुए थे। हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।शनिवार देर रात को हंबड़ां रोड पर श्री गोबिंद गौधाम मंदिर के नजदीक माता के जगराते में तेज आंधी के चलते पंडाल गिर गया। जिसके नीचे दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई और 15 के करीब लोग घायल हो गए। घायलों में ज्यादातर बच्चे बताए जा रहे हैं। जिन्हें इलाज के अस्पताल भर्ती करवाया गया है। मरने वाली महिलाओं की पहचान ऋषि नगर की रहने वाली रजनी और द्वारका ऐनक्लेव में रहने वाली सुनीता कुमारी के रुप में हुई हैं।

मातारानी के जागरण दौरान हुआ हादसा

गोबिंद गौधाम मंदिर के पास ही द्वारका ऐनक्लेव में रहने वाले लोगों की ओर से मंदिर के पीछे खाली पड़े ग्राउंड में माता के जागरण का आयोजन किया गया था। शनिवार रात में सभी लोग यहां नाच-गा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 2 बजे आंधी चली। जिसके चलते ये बड़ा हादसा हुआ। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0