काओ सेस लेने वाली सरकार बेसहारा गोधन की करे संभाल, नहीं तो शिवसेना पंजाब करेगी आंदोलन : अरविन्द वालिया राज्य भर में आंदोलन छेड़ने की दी चेताव

काओ सेस लेने वाली सरकार बेसहारा गोधन की करे संभाल, नहीं तो शिवसेना पंजाब करेगी आंदोलन : अरविन्द वालिया
राज्य भर में आंदोलन छेड़ने की दी चेतावनी
सरकार डायरी संचालको के लिए पशुओ की रजिस्ट्रेशन करे लाज़मी
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
शिव सेना पंजाब द्वारा राष्टीय चेयरमैन राजीव टंडन की अध्यक्षता में बेसहारा गौधन तथा बेसहारा पशुओं को लेकर नगर निगम तथा पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। हैबोवाल डायरी काम्प्लेक्स के पास इस प्रदर्शन में नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की गई। जानकारी देते हुए जिला प्रधान अरविन्द वालिया, सन्दीप थापर रितेश राजा ने बताया कि रोजाना सड़कों पर घूमने वाले इन बेसहारा पशुओं के कारण कितने ही हादसे होते है। बहुत से लोग इन आवारा पशुओं के कारण घायल हो चुके है यां दम तोड़ चुके है लेकिन नगर निगम के खिलाफ अभी भी इन आवारा पशुओं तथा बेसहारा गौधन की संभाल को लेकर कोई योजना नहीं है बल्कि इनके नाम पर हर वस्तु पर काऊ सेस लगा सरकार अपना खजाना भरने में लगी है।
इस मौके अजय मिश्रा, रोहित जोशी, दीपक पंडित ने कहा कि अगर निगम इस काऊ सेस की राशि को भी इन बेसहारा पशुओं से निजात पाने के लिए खर्च कर दे तो शहर की सड़कें खाली हो जाएगी।उन्होंने कहा कि जब गाय दूध देना बंद कर देती है तो डायरी संचालक तथा घरों में गाय रखने वाले लोग इन्हे सड़कों पर छोड़ देते है जिस कारण रोजाना शहर में बेसहारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इसकी रोकथाम के लिए डेयरी संचालकों को पशुओं की रजिस्ट्रेशन करनी लाज़मी करनी होगी।
प्रदीप शर्मा, रितेश राजा ने कहा कि सरकार जिन गौशाला यां संस्थाओं को इनकी देखभाल के लिए फंड देती है तो ये भी यकीनी बनाना चाहिए की ये लोग बेसहारा पशुओं की संभाल करते भी है या नहीं। उन्होंने कहा कि लुधियाना में दर्शन सिंह तथा चन्दन भार्गव जैसे लोग भी है जो अपनी टीम के साथ रोजाना बिना किसी सरकारी सहायता के इन बेसहारा पशुओं को चारा डालते है तथा इनकी सेवा करते है। इस अवसर पर राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन तथा जिला प्रधान अरविन्द वालिया ने कहा कि अगर जल्द सरकार ने इन बेसहारा गोधन तथा आवारा पशुओं की समस्या कीतरफ ध्याना न दिया तो शिव सेना पंजाब पुरे पंजाब में इस मुद्दे को लेकर आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को इस विषय को लेकर गंभीरता से सोचना चाहिए कि हर वस्तु तथा सेवा पर काऊ सेस देने के बावजूद भी लोग इनके कारण हादसों का शिकार हो रहे है तथा मर रहे है। शिव सेना पंजाब जल्द पुरे पंजाब वासियों को साथ लेकर इस मुद्दे पर जन आंदोलन का आगाज करेगी।

COMMENTS