Homeपंजाब

एएसआई व बेटे पर मारपीट का आराेप

एएसआई व बेटे पर मारपीट का आराेप

एएसआई व बेटे पर मारपीट का आराेप, सफाई सेवकों ने प्रदर्शन कर खन्ना-ललहेड़ी रोड पर लगाया जाम खन्ना/लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :   खन्ना पुलिस के

एपेक्स इंडिया 5 ने हरकेश मित्तल को डिस्टिक गवर्नर किया नियुक्त
टाटा बैंक ने कोर्ट आर्डर ले पुलिस सहायता से गाडी की रिकवर
लक्षिता कपूर जन्मदिन मुबारक : जगदीश कपूर

एएसआई व बेटे पर मारपीट का आराेप, सफाई सेवकों ने प्रदर्शन कर खन्ना-ललहेड़ी रोड पर लगाया जाम

खन्ना/लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  

खन्ना पुलिस के एएसआइ और बेटे पर साथियों समेत सफाई सेवकों की पिटाई का आरोप लगाकर लाेगाें ने जमकर हंगामा किया। एक महिला सफाई सेवक समेत तीन से लाेगाें से मारपीट के विराेध में सफाई सेवकों ने खन्ना-ललहेड़ी रोड जाम कर दिया।
डीएसपी राजन परमिंदर सिंह के आश्वासन पर की एएसआइ और अन्य पर कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद ही करीब एक घंटे से लगा जाम हटाया गया। 

एएसआइ और उसके बेटे पर अपने 10-12 साथियों के साथ मिलकर तीन सफाई सेवकों की पिटाई का आरोप लगाकर खन्ना नगर कौंसिल के सफाई सेवकों ने सोमवार सुबह जमकर हंगामा किया। सफाई सेवकों ने एक महिला सफाई सेवक समेत तीन से मारपीट के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि झग़ड़ा केवल एएसआइ के बेटे को कार धीरे चलाने के लिए कहने को लेकर हुआ। आखिर मौके पर पहुंचे डीएसपी के कार्रवाई के आश्वासन के बाद धरना हटाया गया।

सफाई सेवकों के नेता हरपाल सिंह ने बताया कि जीटीबी नगर में गुरुद्वारा साहिब वाली रोड पर सोमवार सुबह सफाई चल रही थी। एएसआइ का बेटा तेज कार लेकर वहां से निकला तो सफाई सेवकों ने इशारे से उसे कार धीरे चलाने को कह दिया। आरोप है कि थोड़ी देर बाद वह अपने एएसआई पिता और 10-12 युवकों को साथ लेकर वहां आ पहुंचा और सफाई सेवकों की पिटाई शुरू कर दी। इसमें एक महिला सफाई सेवक राजेेश रानी के साथ मदन पाल और विक्की को चोटें आई। मदन पाल और विक्की को खन्ना सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। सफाई सेवकों के धरने से ओवर ब्रिज पर वाहनों का लंबा जाम लग गया।

पहले एसएचओ सदर हेमंत मल्होत्रा मौके पर सफाई सेवकों को समझाने पहुंचे। लेकिन सफाई सेवक उच्चाधिकारियों से बात करने पर अड़े रहे। इसके बाद डीएसपी राजन परमिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। म्यूनिसिपल इंप्लाइज यूनियन के प्रधान अनिल कुमार और सफाई सेवक कर्मचारी यूनियन के प्रधान गरीब दास भी वहां आए। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि पीड़ितों के बयानों पर एएसआइ और अन्य पर कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद ही करीब एक घंटे से लगा जाम हटाया गया। अब सफाई सेवकों को बयान दर्ज कराने के लिए सदर थाना पहुंचने के लिए कहा गया है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0