HomeHeath

सुखबीर बादल ने उद्योगपति गुरमीत कुलार को बनाया औद्योगिक सलाहकार

सुखबीर बादल ने उद्योगपति गुरमीत कुलार को बनाया औद्योगिक सलाहकार

विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक नियुक्ति : सुखबीर बादल ने उद्योगपति गुरमीत कुलार को बनाया औद्योगिक सलाहकार लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  शिरोम

मंगलवार को होने वाली 32वी शोभायात्रा के गणमान्यों को दिए जा रहे निमंत्रण
पंजाब में बिजली उत्पादन आधे से भी कम : एक और थर्मल प्लांट यूनिट बंद
लोक इंसाफ पार्टी की पहली रैली हल्का उत्तरी में “भ्रष्टाचार को समाप्त करने की 117 शपथ” के तहत आयोजित की गई

विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक नियुक्ति : सुखबीर बादल ने उद्योगपति गुरमीत कुलार को बनाया औद्योगिक सलाहकार

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

शिरोमणि अकाली दल बादल अध्यक्ष सुखबीर बादल ने उद्योगपति गुरमीत सिंह कुलार को औद्योगिक सलाहकार नियुक्त किया है। कुलार उद्योगों को प्रफुल्लित करने और नई पॉलिसी बनाने के लिए सुखबीर को अपनी सलाह देंगे। सुखबीर ने उन्हें नियुक्ति देते हुए कहा है कि लुधियाना के उद्योगपति गुरमीत सिंह कुलार को औद्योगिक सलाहकार नियुक्त करते हुए प्रसन्नता हो रही है। अपनी क्षमताओं पर पूरा विश्वास रखते हुए, मुझे विश्वास है कि वह मौजूदा कांग्रेस शासन के दौरान जर्जर हो चुके राज्य के उद्योगों को पुनर्जीवित करने के लिए सबसे अच्छे प्रस्ताव लेकर आएंगे।

विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं कुलार

शहर के उद्योगपति गुरमीत सिंह कुलार शिरोमणि अकाली दल बादल के सीनियर नेताओं में से एक हैं। वह लुधियाना के आत्मनगर विधानसभा क्षेत्र से 2017 का चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। इसके बाद वह औद्योगिक राजनीति में सक्रिय हो गए थे। गौरतलब है कि यह पहली बार है जब किसी पार्टी अध्यक्ष ने किसी उद्योगपति को अपना औद्योगिक सलाहकार नियुक्त किया है। इससे साफ है कि सुखबीर बादल इंडस्ट्री और उद्योगपतियों को रिझाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे व्यक्ति को अपना औद्योगिक सलाहकार नियुक्त किया है जिनका उद्योग जगत में अच्छा रसूख है। वह पंजाब के लगभग हर तरह के उद्योग संबंधी जानकारी रखते हैं और पॉलिसी मेकिंग में भूमिका निभा सकते हैं। वहीं इससे शिरोमणि अकाली दल बादल भी उद्योगपतियों के बीच अपने आप को मजबूत करने की कोशिश में है।

केजरीवाल से छीनना चाहते हैं बोर्ड का मुद्दा

दो महीने पहले लुधियाना आए अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में ऐलान किया था कि उनकी सरकार आने पर वह उद्योगपतियों का ही एक बोर्ड बनाएगी। यह 15 दिन में सरकार के साथ बैठक करेगा और उसकी तरफ से उद्योगों को चलाने के लिए पॉलिसीज बनाई जाएंगीं। सुखबीर बादल ने इसकी शुरुआत चुनाव से पहले ही करके केजरीवाल से बोर्ड का मुद्दा छीनने की फिराक में हैं। अगर वह चुनाव जीतते हैं तो जाहिर सी बात है कि कुलार को इसका फायदा होगा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0