HomeHeath

हफ्ते में 3 दिन वैक्सीन लगाने घर-घर जाएंगी टीमें

हफ्ते में 3 दिन वैक्सीन लगाने घर-घर जाएंगी टीमें

हफ्ते में 3 दिन वैक्सीन लगाने घर-घर जाएंगी टीमें, नर्सिंग छात्राओं की ली जाएगी मदद लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  सेहत विभाग ने अब घर-घर जाकर क

पंजाब में रात 10 से सुबह 5 बजे नाइट कर्फ्यू :
कपड़े पर 1 जनवरी2022 से बढ़ रही जीएसटी की दरों को लेकर……….
ई-कॉमर्स नियमों को लागू करने के लिए भी मुख्यमंत्रियों से समर्थन मांगा : हरकेश मित्तल कैट अध्यक्ष पंजाब

हफ्ते में 3 दिन वैक्सीन लगाने घर-घर जाएंगी टीमें, नर्सिंग छात्राओं की ली जाएगी मदद

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

सेहत विभाग ने अब घर-घर जाकर कोविडरोधी वैक्सीन लगाने का निर्णय लिया है। इसके तहत पहली व दूसरी डोज नहीं लगवाने वालों को कवर किया जाएगा। सिविल सर्जन डा. एसपी सिंह ने बताया कि रविवार से डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाएगा। सप्ताह में तीन दिन रविवार, सोमवार व मंगलवार को टीमें उन क्षेत्रों में जाएंगी जहां दूसरी डोज न लेने वालों की संख्या अधिक होगी। गांवों व ब्लाक में सीएचएओ, आशा एनएनएम डोर टू डोर वैक्सीनेशन करेंगी।
शहरी क्षेत्रों में निजी नर्सिंग कालेजों की छात्राओं की मदद लेंगे। उनके साथ एक ट्रेंड स्टाफ होगा। टीम किसी इलाके की एक गली में जाएगी और वहां एक जगह पर वैक्सीनेटर बैठ जाएगा। टीम के सदस्य लोगों के घर जाकर अनवैक्सीनेटेड लोगों को वैक्सीनेटर के पास लेकर जाएगा। बुजुर्गाें व बीमार लोगों के लिए टीम उनके घर भी जाएगी। जिन लोगों को पहली व दूसरी डोज नहीं लगवाई उनके लिए सेहत विभाग ने योजना तैयार की है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0