HomeHeath

दुगरी फेज 1 व 2 में संडे नाइट से सम्पूर्ण लॉकडाउन

दुगरी फेज 1 व 2 में संडे नाइट से सम्पूर्ण लॉकडाउन

दुगरी फेज 1 व 2 में संडे नाइट से सम्पूर्ण लॉकडाउन, रात 9 बजे के बाद नो एंट्री लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह चीना) : लुधियाना शहर के दुगरी अर

सिद्धू पंजाब कांग्रेस के ‘कैप्टन’ बने :
ई कॉमर्स नियमों पर कैट ने फिक्की, सीआईआई, एसोचैम आदि को पत्र भेजा : हरकेश मित्तल अध्यक्ष कैट पंजाब
KIPPS MARKET AND MALHAR ROAD PROBLEMS SHOULD BE ADDRESSED IMMEDIATELY: ADV. BIKRAM SIDHU

दुगरी फेज 1 व 2 में संडे नाइट से सम्पूर्ण लॉकडाउन, रात 9 बजे के बाद नो एंट्री

लुधियाना : (एडिटर हरपाल सिंह चीना) :

लुधियाना शहर के दुगरी अर्बन इस्टेट फेज-1 और फेज-2 में बड़ी संख्या में कोरोना पाजिटिव केस आने के बाद प्रशासन ने इन इलाकों में टोटल लाकडाउन लगाने की घोषणा की है। यह रविवार रात 9 बजे से लागू हो जाएगा। डिप्टी कमिश्नर वरिंदर शर्मा के अनुसार इन इलाकों में अचानक बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आने के बाद इसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। दोनों क्षेत्रों को पूरी तरह से सील करने के आदेश दे दिए गए हैं। इस क्षेत्र के रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे महामारी को देखते हुए रात 9 बजे तक आवश्यक इंतजाम कर लें। उसके बाद इस इलाके में किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पिछले दो दिन से लगातार पाजिटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि होने के बाद प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

शनिवार को सामने आए रिकार्ड 835 नए केस

शनिवार को जिले में 835 संक्रमित मरीज मिले हैं। यह आंकड़ा अब तक का सबसे अधिक है। इससे पहले शुक्रवार को 598 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई थी। संक्रमण की रफ्तार ने अब विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया है। सबसे अधिक संभलने की जरूरत लुधियाना वासियो को है। 835 संक्रमितों में से 814 सिर्फ लुधियाना शहर के रहने वाले हैं। कुल केसों में से 97 फीसद अकेले शहर से हैं। 21 संक्रमित खन्ना, जगराओं, रायकोट, समराला व पायल के रहने वाले थे।

यूके स्ट्रेन बहुत घातक

संक्रमण एकाएक इतनी तेजी से फैलने के पीछे स्वास्थ्य विशेषज्ञ वायरस के यूके स्ट्रेन को जिम्मेदार मान रहे हैं। दीपक अस्पताल के मेडिसन विशेषज्ञ डा. मनीत चावला का कहना है कि हालात नियंत्रण से बाहर हो चुके हैं। नया स्ट्रेन बहुत खतरनाक है। लोगों को अब समझना होगा कि हालात कितने गंभीर हैं। अगर घर से बाहर निकलना जरूरी नहीं है तो न निकलें। खुद को कम से कम 15 दिन के लिए सेल्फ लाकडाउन कर लें। जो लोग काम के लिए बाहर जा रहे हैं वह बच्चों से और बुजुर्गो से न मिलें।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0