HomeHeath

दशहरा कमेटी ने सीता स्वयंवर पर कराई जरूरतमंद कन्या की शादी : प्रधान विशाल बौबी

दशहरा कमेटी ने सीता स्वयंवर पर कराई जरूरतमंद कन्या की शादी : प्रधान विशाल बौबी

दशहरा कमेटी ने सीता स्वयंवर पर कराई जरूरतमंद कन्या की शादी : प्रधान विशाल बौबी लुधियाना/खन्ना : (पी9 ब्यूरो) :  दशहरा कमेटी की तरफ से सीता

शिक्षा विस्तार अभियान को मिल रही है बड़ी प्रतिक्रिया : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू
विधायक कुलवंत सिद्धू ने हलके के विकास के लिए सीएम पंजाब से की विशेष मुलाक़ात
ਸ਼ਹੀਦੇ ਆਜਮ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦਾ ਜਨਮ ਦਿਨ ਲਾਇਨਜ਼ ਕਲੱਬ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਰਿਹਾਣਾ ਜਟਾਂ ਵੱਲੋ ਅੰਤਰ-ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ

दशहरा कमेटी ने सीता स्वयंवर पर कराई जरूरतमंद कन्या की शादी : प्रधान विशाल बौबी

लुधियाना/खन्ना : (पी9 ब्यूरो) : 

दशहरा कमेटी की तरफ से सीता स्वयंवर के दिन हर साल की तरह इस साल भी जरूरतमंद कन्या का विवाह कराया गया। श्री विश्वनाथ मंदिर नई आबादी में कराए गए इस समारोह का आयोजन युवा गणपति सेवा संघ के सहयोग से कराया गया। विवाह में लड़की को फर्नीचर, गहने, कपड़े के साथ खाने-पीने का पूरा खर्चा दशहरा कमेटी द्वारा किया गया। दशहरा कमेटी के प्रधान विशाल बौबी और महासचिव राकेश शाही ने बताया कि नई आबादी निवासियों और युवा गणपति सेवा संघ के सदस्यों ने विवाह में बहुत ही बढि़या सहयोग देते हुए लड़की के लिए उम्मीद से ज्यादा सामान इकट्ठा करके दिया। विवाह समारोह में स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज गौंसू दी खूही वाले एवं दर्शना पुरी जी महाराज बाई जी की कुटिया वाले विशेष तौर पर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे।
प्रधान विशाल बौबी ने बताया कि युवा गणपति के प्रधान दविदर कुमार टिकू, महासचिव विपन कथूरीया, कोषाध्यक्ष विकास मित्तल, सचिव हैरी कुमार, सदस्य संजीव कुमार, अंशुल कथूरिया, सोनू पांडे, मोहित कुमार, अभी और रोविन को दशहरा कमेटी की और से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर युवा गणमपति सेवा संघ के कोषाध्यक्ष विकास मित्तल ने बताया कि दशहरा कमेटी द्वारा भरत मिलाप भी उनकी संस्था के सहयोग से नई आबादी के विश्वानाथ मंदिर में करवाया जाएगा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0