HomeकोरोनावायरसTechnology

सतलुज क्लब चुनाव : मंत्री भरत भूषण आशु की टीम का परचम

सतलुज क्लब के चुनाव में कैबिनेट मंत्री भरत भूषण आशु के ग्रुप ने बाजी मारी

सतलुज क्लब चुनाव : मंत्री भरत भूषण आशु की टीम का परचम

सतलुज क्लब चुनाव : मंत्री भरत भूषण आशु की टीम का परचम, केपीएस वालिया बने फाइनांस सेक्रेटरी, 2800 को था वोटिंग का अधिकार, 1000 ने डाली वोट सतलुज क्

कोरोना से मरने वालों के परिजनों को नहीं दे सकते चार-चार लाख का मुआवजा
पंजाब में बड़ा फेरबदल 46 अफसरों के तबादले :
विजय के मौर्य आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष बने

सतलुज क्लब चुनाव : मंत्री भरत भूषण आशु की टीम का परचम, केपीएस वालिया बने फाइनांस सेक्रेटरी, 2800 को था वोटिंग का अधिकार, 1000 ने डाली वोट

सतलुज क्लब के चुनाव में कैबिनेट मंत्री भरत भूषण आशु के ग्रुप ने बाजी मारी

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक हुए चुनावों में वोटिंग काफी कम हुई

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

सतलुज क्लब के चुनाव में कैबिनेट मंत्री भरत भूषण आशु के ग्रुप ने बाजी मारी है। सबसे ज्यादा कड़ी टक्कर वाली फाइनांस सेक्रेटरी की सीट पर केपीएस वालिया ने 162 वोटों की बढ़त लेकर जसदीप सिंह नलवा को हराया। शाम करीब 7 बजे चुनावों का रिजल्ट घोषित होते ही खुशी की लहर व पार्टियों का दौर शुरू हुआ जो कि देर रात तक चला। चुनाव में इसी सीट पर सब ने अपनी ताकत झोंकी हुई थी। क्योंकि इससे पहले मुख्य सीटों (जनरल सेक्रेटरी, वाइस प्रेसिडेंट, बार सेक्रेटरी, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी व महिला एग्जीक्यूटिव) को सर्वसम्मति से विजेता घोषित कर दिया गया था।

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक हुए चुनावों में वोटिंग काफी कम हुई है। इसके पीछे का कारण कोरोना माना जा रहा है तो इससे बड़ा भी कारण बड़ी सीटों पर सर्वसम्मति से विजेता पहले ही घोषित होना है। बाकी की सीटों पर वोट डालने के लिए कई रसूखदार शनिवार को क्लब नहीं आए जिस कारण करीब एक हजार वोट ही पोल हुई। क्लब के 3300 मेंबरों में से 2800 को ही वोट देने का अधिकार था। इस तरह से केवल 35.71 फीसदी ही वोटिंग हुई। फाइनेंस सेक्रेटरी की सीट पर चुनाव लड़ने वाले केपीएस वालिया को जिताने में डॉक्टर रोहित दत्ता ने बड़ी मेहनत की।

ये रहे नतीजे : जाॅइंट सेक्रेटरी पर गुरमीत सिंह ने सचिन गुप्ता को हराया। वहीं, मेस सेक्रेटरी पर मनिंदर सिंह बेदी ने संजीव गुप्ता को, कल्चरल सेक्रेटरी पर रतनदीप बावा ने हरकेश मित्तल को पछाड़ा। वहीं एग्जीयूटिव मेंबर की सीट पर सुबोध बातिश व डाॅ. अरुण धवन विजयी रहे। इससे पहले 20 अक्टूबर को सर्वसम्मति से संजीव ढांडा जनरल सेक्रेटरी, जतिंदर मरवाहा वाइस प्रेसिडेंट, सचिन कपूर बार सेक्रेटरी, अनिल गोयल स्पोर्ट्स सेक्रेटरी और गिन्नी बावा एग्जीक्यूटिव मेंबर चुनी जा चुकी हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0