HomeHeathनई दिल्ली

अकाली दल और युवा कांग्रेस ने केजरीवाल को दिखाए काले झंडे, पंजाब में बढ़ी राजनीतिक सरर्गमी

अकाली दल और युवा कांग्रेस ने केजरीवाल को दिखाए काले झंडे, पंजाब में बढ़ी राजनीतिक सरर्गमी

अकाली दल और युवा कांग्रेस ने केजरीवाल को दिखाए काले झंडे, पंजाब में बढ़ी राजनीतिक सरर्गमी अमृतसर : (पी9 ब्यूरो) :   वर्ष 2022 में विधानसभा

गुरु जी ने शहीदी देकर बचाया था कश्मीर पंडितों को :
निस्वार्थ भाव के साथ की गई सेवा कभी भी व्यर्थ नही जाती : अमन् जैन
जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी की तरफ से टोनी बक्शी की अगुवाई में श्री दरबार साहिब के लिए बस की रवाना : नितिन भंडारी

अकाली दल और युवा कांग्रेस ने केजरीवाल को दिखाए काले झंडे, पंजाब में बढ़ी राजनीतिक सरर्गमी

अमृतसर : (पी9 ब्यूरो) :  

वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव निकट आने के साथ ही पंजाब में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।  अमृतसर पहुंचे आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल का अकाली दल और कांग्रेस ने हवाई अड्डे के बाहर ही पुरजोर विरोध किया। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जैसे ही अरविंद केजरीवाल अमृतसर के लिए रवाना हुए तो एयरपोर्ट रोड पर अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने काली झंडिया दिखाकर उनका विरोध किया। हालांकि पुलिस ने अकाली दल के वर्करों को एयरपोर्ट से काफी दूरी पर ही रोक लिया था और उन्हें एयरपोर्ट की ओर जाने ही नहीं दिया।
अकाली दल के वर्करों का नेतृत्व वरिष्ठ अकाली नेता अवतार सिंह ट्रक वाला और अमृतसर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी तलबीर सिंह गिल कर रहे थे। जैसे ही केजरीवाल की गाड़ियों का काफिला एयरपोर्ट से सर्किट हाउस के लिए बाहर सड़क पर आया, अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे फहरा कर केजरीवाल मुर्दाबाद, आम आदमी पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की नीतियां पंजाब और सिख पंथ विरोधी हैं। इसलिए केजरीवाल को पंजाब में उनकी पार्टी सफल नहीं होने देगी क्योंकि अरविंद केजरीवाल हमेशा ही सिख विरोधी रहे हैं। पंथ को कमजोर करने की सांसों में वे शामिल हैं।

युवा कांग्रेस ने लगाए केजरीवाल गो बैक के नारे

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को अमृतसर पहुंचने पर यूथ कांग्रेस ने केजरीवाल गो बैक के नारे लगाए। यूथ कांग्रेस के नेता सर्कट हाउस चौक में उनका विरोध करने के लिए इकट्ठे हुए थे। हालांकि सुरक्षा कर्मचारी उन्हें रूट बदलकर रेलवे स्टेशन रोड से सर्किट हाउस लेकर पुहंचे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0