Homeपंजाब

शिव सेना युवा मोर्चा का श्री रामलीला कमेटियों से आग्रह

शिव सेना युवा मोर्चा का श्री रामलीला कमेटियों से आग्रह

शिव सेना युवा मोर्चा का श्री रामलीला कमेटियों से आग्रह स्टेज पर ना होने दें मर्यादा भंग : चेयरमैन एस डी पुरी  लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यू

श्री राम लीला कमेटी सिविल लाइन ने गणपति पूजन कर दशहरा मेले का किया शुभारंभ
सौ दिन बाद आज रात 11 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू
देवी देवताओं को अपशब्द बोलने वालो पर कड़ी कार्रवाई : अरविन्द वालिया

शिव सेना युवा मोर्चा का श्री रामलीला कमेटियों से आग्रह स्टेज पर ना होने दें मर्यादा भंग : चेयरमैन एस डी पुरी 

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

शिव सेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान आर डी पुरी और चेयरमैन एस डी पुरी ने हैबोवाल स्थित कार्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बड़े विनम्र भाव में देश व पंजाब की श्री रामलीला कमेटियों से अपील करते हुए कहा कि हर साल हम सब मिलकर श्री रामलीला का आयोजन बडे उत्साह व श्रद्धा से मनाते हैं उसी की आड में कुछ शरारती तत्व हमारे धर्म को मजाक का पात्र बनाने की मंशा रखते हैं। कृपया इस बात का विशेष ध्यान रखें कि श्री रामलीला के मंच पर किसी भी तरह की हुल्लड़बाजी व फ़िल्मी गीतों का प्रसारण ना होने दें। और इस बात का विशेष ध्यान दें कि श्री रामलीला में रोल कर रहे कलाकार वेशभूषा पहन कर दो पहिया वाहन व शराब व अन्य नशों से दूर रहें। वहीँ पुरी ने कहा कि श्री रामलीला के पवित्र मंच का सभी सम्मान करते हैं जिस में हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का सबक मिलता है और उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि किसी भी तरह से मर्यादा भंग की या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0