श्री एस एस मक्कड़ को राष्ट्रीय चेयरमैन और श्री शिव शंकर राय को ऑडिटर बनने पर एग्जीक्यूटिव बॉडी और जोनल प्रभारीयो ने किया सम्मानित : अशोक शर्मा लु
श्री एस एस मक्कड़ को राष्ट्रीय चेयरमैन और श्री शिव शंकर राय को ऑडिटर बनने पर एग्जीक्यूटिव बॉडी और जोनल प्रभारीयो ने किया सम्मानित : अशोक शर्मा
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

लुधियाना टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से श्री एस एस मक्कड़ को राष्ट्रीय चेयरमैन और श्री शिव शंकर राय को ऑडिटर बनने पर होटल सिल्वर स्टोन में सन्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे लुधियाना टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के समस्त एग्जीक्यूटिव बॉडी और जोनल प्रभारीयो द्वारा श्री एस एस मक्कड़ को राष्ट्रीय चेयरमैन और श्री शिव शंकर राय को ऑडिटर बनने पर सन्मानित किया गया। इसके साथ ही मीटिंग में व्यापारियों को होने वाली परेशानियां पर भी चर्चा की गई।
एस एस मक्कड़ जी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया की 1986 में इस संस्था को नॉर्थ रीजन के तीन राज्यों से शुरू किया गया था। लेकिन आज इस संस्था के साथ 23 राज्य के टेंट एंड डेकोरेटर्स के व्यवसाय से जुड़े लोग इसमें शामिल हुए हैं, और हमारी कोशिश है कि आने वाले समय में सभी राज्य के डेकोरेटर्स इसके साथ जुड़ेंगे। इस मोके पर श्री अशोक शर्मा, सरदार गुरमीत सिंह, डॉक्टर प्रितपाल सिंह, श्री पवन खरबंदा, श्री राजेंद्र अग्रवाल, सरदार कृपाल सिंह मान, श्री जीएस खुराना, सरदार हरजीत सिंह, सरदार परविंदर सिंह, श्री सुभाष माटा, श्री रमेश गोयल आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
COMMENTS