HomeHeath

बारिश के बीच पीआरटीसी व पनबस के मुलाजिमों का चक्का जाम

बारिश के बीच पीआरटीसी व पनबस के मुलाजिमों का चक्का जाम

बारिश के बीच पीआरटीसी व पनबस के मुलाजिमों का चक्का जाम, सरकार के खिलाफ नारेबाजी लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :   पीआरटीसी व पनबस के कॉन्ट्रेक्ट मुला

युवा अकाली दल ने जलाया जगदीश टाइटलर का पुतला
एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल ने ऑफलाइन दसवीं से बाहरवीं की कक्षाएं की शुरू : बलराज भसीन
गणतंत्र दिवस परेड को लेकर दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

बारिश के बीच पीआरटीसी व पनबस के मुलाजिमों का चक्का जाम, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  

पीआरटीसी व पनबस के कॉन्ट्रेक्ट मुलाजिमों ने मंगलवार सुबह हड़ताल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन के नेताओं ने बसों का चक्का जाम कर मीटिंग शुरू की। मीटिंग को संबोधित करते हुए प्रधान शमशेर सिंह ने कहा कि यूनियन की ओर से 4 घंटे की हड़ताल रखी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक यूनियन की मांगों को नहीं मानती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
यूनियन सेक्रेटरी दिलीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुआई में जब सरकार बनी तो परिवहन मंत्री ने यूनियन को भरोसा दिलाया था कि उनकी सभी मांगें मानते हुए जो कॉन्ट्रेक्ट पर वर्कर है उन्हें पक्का कर दिया जाएगा। हालांकि साढ़े चाल साल बीतने के बाद कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। मीटिंग में पहुंचे प्रदेश के वरिष्ठ उप प्रधान सतनाम सिंह ने कहा कि फिलहाल 4 घंटे तक बस का चक्का जाम रखा जा रहा है अगर सरकार ने उन लोगों की मांगों को नहीं मानी तो 9 अगस्त से 11 अगस्त तक वह पूर्ण रूप से हड़ताल कर बसों का चक्का जाम कर देंगे।

कई बार हाे चुकी है परिवहन मंत्री से मुलाकात

सतनाम सिंह ने कहा कि यूनियन की ओर से दर्जनों बार शिष्टमंडल सरकार के परिवहन मंत्री से मिलने पहुंचे कई बार मुलाकात हुई वादे किए गए लेकिन कच्चे मुलाजिमों को अभी तक पक्का नहीं करना घोर नाइंसाफी है इसलिए यूनियन इस बार कमर कस चुकी है कि जब तक कच्चे मुलाजिमों का पक्का नहीं हो जाता तब तक बसों का परिचालन नहीं करेंगे। इस मौके पर अमनदीप सिंह अमरजीत सिंह सिकंदर सिंह गुरविंदर सिंह दलजीत सिंह बलकार सिंह परविंदर सिंह के साथ भारी संख्या में कॉन्ट्रेक्ट मुलाजिम उपस्थित थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1