Homeपंजाब

विधायक कोटली व चेयरमैन सोनी ने बांटे गांवों के विकास के चेक

विधायक कोटली व चेयरमैन सोनी ने बांटे गांवों के विकास के चेक

विधायक कोटली व चेयरमैन सोनी ने बांटे गांवों के विकास के चेक खन्ना : (पी9 ब्यूरो) :  खन्ना के गांवों के विकास के कामों के लिए ब्लाक समिति खन

अमेज़ॅन आईपीसी की धारा 420 + 2 का अपराधी साबित
नशा तस्करी के आरोपी काे अदालत ने सुनाई 10 वर्ष की सजा तथा एक लाख का जुर्माना
आम आदमी पार्टी का मतलब ही आम आदमी की सरकार : कुलवंत सिद्धू

विधायक कोटली व चेयरमैन सोनी ने बांटे गांवों के विकास के चेक

खन्ना : (पी9 ब्यूरो) : 

खन्ना के गांवों के विकास के कामों के लिए ब्लाक समिति खन्ना के चेयरमैन सतनाम सिंह सोनी रोहणों की तरफ से एक करोड़ के करीब ग्रांट वीरवार को जारी की गई। गांवों की पंचायतों को अनुदान के चेक विधायक गुरकीरत कोटली और चेयरमैन सतनाम सिंह की तरफ से दिए गए।
विधायक कोटली ने कहा कि कांग्रेस सरकार गांवों के विकास के लिए वचनबद्ध है। चेयरमैन सतनाम सिंह ने कहा कि विधायक कोटली के नेतृत्व में गांवों की सूरत बदलने के लिए सरकार की तरफ से करोड़ों की ग्रांट के काम चल रहे हैं। बाकी कामों को पूरा करने के लिए एक करोड़ से ज्यादा की रकम जारी की गई। इसमें गांव बाहोमाजरा को 12 लाख 30 हजार रुपये, माजरी को 11 लाख 17 हजार रुपये, लिबड़ा को 13 लाख 65 हजार रुपये, मोहनपुर को 14 लाख 70 हजार रुपये, रसूलड़ा को 21 लाख 30 हजार रुपये और इकोलाहा को 27 लाख 20 हजार रुपये की ग्रांट जारी की गई। इस मौके गुरदीप सिंह रसूलड़ा चेयरमैन मार्केट कमेटी, बेअंत सिंह जस्सी किशनगढ़ ब्लाक प्रधान देहाती, यादविंदर सिंह लिबड़ा, कुलविन्दर सिंह रसूलड़ा, सोहन सिंह माजरी, मनदीप सिंह दीपी सरपंच इकोलाहा, चरनजीत कौर सरपंच बाहोमाजरा, दविंदर सिंह बाहोमाजरा व पाला सिंह बाहोमाजरा उपस्थित थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0