Homeपंजाब

श्री रामलीला के मंच को आग लगाना दुर्भाग्यपूर्ण घटना : आर डी पुरी

श्री रामलीला के मंच को आग लगाना दुर्भाग्यपूर्ण घटना : आर डी पुरी

श्री रामलीला के मंच को आग लगाना दुर्भाग्यपूर्ण घटना : आर डी पुरी लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :  शिव सेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान

नीलामी रद करने से साफ हो गया है कि इसमें करोड़ों रुपये का घपला हुआ था : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू
माँ के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा पंचम स्वरूप माँ स्कंदमाता की हुई पूजा अर्चना : अमन ऋषि जैन/सौरव जैन
कोर्ट कॉम्प्लेक्स बम ब्लास्ट मामला : 9 लोगों से 12 घंटे तक पूछताछ

श्री रामलीला के मंच को आग लगाना दुर्भाग्यपूर्ण घटना : आर डी पुरी

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

शिव सेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान आर डी पुरी और चेयरमैन एस डी पुरी ने बड़ी चिन्ता व दुख प्रकट करते हुए पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री रामलीला का आयोजन हजारों साल पहले से होता रहा है ये त्योहार हर कोई मनाता है और ये सबका आस्था का केन्द्र है। जिसमें आपसी भाईचारे को भी दर्शाया जाता है, पर कुछ समय से कुछ शरारती तत्व इसका मजाक उड़ाते हैं और धार्मिक चोला पहनें कलाकारों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं जो सहनशीलता से बाहर है और अब अमृतसर दिल्ली नैशनल हाइवे के करीब कस्बा रईया में श्री रामलीला के मंच को कुछ शरारती तत्वों द्वारा सुबह 4 बजे आग लगा दी गई वहीं आर डी पुरी ने कहा कि वहां धार्मिक मंच का नुकसान करके हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया और उन्होंने कहा कि जिन्होंने इस तरह की हरकत की है उनकी जाँच करके उनको सख्त से सख्त सजा दी जाए। वहीं चेयरमैन एस डी पुरी ने देश की सभी रामलीला कमेटियों से आग्रह किया कि इन जैसे शरारती तत्वों से सभी सतर्क रहें और उन्होंने आशवासन देते हुए कहा कि शिव सेना युवा मोर्चा आप सबके साथ चट्टान की तरह खड़ा है। इस मौके पर पंजाब प्रधान समर डिसूजा, प्रधान सोनू कुमार, भाई सुनील रावत, रवि भंड़ारी, हिम्मत हैप्पी, राकेश बब्बू,कुलदीप असवाल, राहुल वर्मा, संदीप कश्यप, अरविंद सैनी, शाम सुंदर, मनिंदर, मनीश कुमार आदि शिव सैनिक शामिल थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0