Homeपंजाबकोरोनावायरस

सरगी के साथ महिलायों ने रखा करवा चौथ व्रत

सरगी के साथ महिलायों ने रखा करवा चौथ व्रत

करवाचौथ 2020 :  सरगी के साथ महिलाओं ने रखा करवा चौथ व्रत, रात 8:15 बजे हाेगा चंद्रोदय लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  फेस्टिवल सीजन में महिलाओं

युवक के आत्महत्या करने पर परिजनों ने पुलिस के खिलाफ आधी रात काे लगाया धरना
कैट ने ई कॉमर्स की लड़ाई में देश के प्रमुख उद्योगपतियों एवं संगठनों से सहयोग माँगा : हरकेश मित्तल कैट अध्यक्ष पंजाब
शिवसेना समाजवादी पंजाब सकतर जतिंदर सोनू को 41वा जन्मदिन मुबारक : विशाल मदान

करवाचौथ 2020 :  सरगी के साथ महिलाओं ने रखा करवा चौथ व्रत, रात 8:15 बजे हाेगा चंद्रोदय

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

फेस्टिवल सीजन में महिलाओं को जिस त्योहार का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है, उसमें करवा चौथ का व्रत होता है। पति की लंबी उम्र के लिए सुबह ही महिलाओं ने अपनी सास या बुजुर्गों से सरगी लेकर व्रत रखा। हर घर में सुबह से ही चहल-पहल दिखी। 

इसके उपरांत मंदिरों में भोजन व फल के साथ दक्षिणा देकर व्रत की विधिवत शुरुआत की। व्रत रखने वाली सुहागिनें दिन भर निराहार तथा निर्जल रहकर धार्मिक रस्में पूरी करेंगी। सरगी में महिलाओं ने फल, ड्राई फ्रूट, मिठाई, नारियल, फेनियां, आलू की सब्जी आदि का सेवन किया और अब दिनभर व्रत पर रहेंगी।

व्रत के दौरान खुद को व्यस्त रखने के लिए शहर की महिलाओं ने तरह-तरह की गतिविधियों के साथ समय बिताने की तैयारी कर रखी है। इसमें तंबोला, फन गेम्स आदि शामिल होंगे। दोपहर बाद कथा का आयोजन होगा और थालियां बटाई जाएंगी। पूजा के बाद चांद के दीदार को महिलाएं तत्पर रहेंगी। पंडितों की माने तो बुधवार रात 8.15  बजे के आसपास चांद दिखने की संभावना है।

व्रत करते समय इन बातों का रखें ख्याल

  • व्रत की शुरुआत महिलाओं को सरगी खाकर करनी चाहिए। इसे सूर्योदय से पहले ग्रहण करना चाहिए। सरगी खाते समय दक्षिण पूर्व दिशा की तरफ मुंह कर ही बैठें।
  • करवा चौथ का व्रत करने के बाद रात को महिलाओं को चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए।
  • व्रत खोलने के बाद अपने पति और बड़ों का आशीर्वाद अवश्य लें।
  • पूजा की थाली में छलनी, आटे का दीया, फल, ड्राईफ्रूट, मिठाई और दो पानी के लोटे अवश्य रखने चाहिए।
  • सुहागिन महिलाओं को व्रत कथा चुन्नी ओढ़कर ही पढ़नी चाहिए। 
  • सुहागिन जिस चुन्नी को ओढ़कर कथा सुने उसी चुन्नी को ओढ़कर चंद्रमा को अर्घ्य भी दें।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0