HomeHeath

कांग्रेस पार्टी अपनी अंतर् कलह छोड़ विकास की तरफ दे ध्यान : योगेश गुप्ता काली

कांग्रेस पार्टी अपनी अंतर् कलह छोड़ विकास की तरफ दे ध्यान : योगेश गुप्ता काली

कांग्रेस पार्टी अपनी अंतर् कलह छोड़ विकास की तरफ दे ध्यान : योगेश गुप्ता काली  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  कांग्रेस सीनियर नेता योगेश गुप्ता काल

अगर कोई गलत काम करता है तो मेरे नंबर पर संपर्क करें : विधायक कुलवंत सिद्धू
एक महीने बाद खुले स्कूल : पहले दिन कुछ स्कूलों में दिखा उत्साह
रुपए लेकर एसएसपी -डीएसपी की तैनाती के आरोप से बिगड़ा माहौल

कांग्रेस पार्टी अपनी अंतर् कलह छोड़ विकास की तरफ दे ध्यान : योगेश गुप्ता काली 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

कांग्रेस सीनियर नेता योगेश गुप्ता काली ने पार्टी की अंतर् कलह पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि कैप्टन साब आपसी लड़ाई को छोड़ विकास की तरफ ध्यान दे। उन्होंने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2022 चुनाव नजदीक आ गए है आप (कैप्टन) पार्टी वर्करों का मनोबल बढ़ाये ना की उन्हें अंदर से कमजोर बनाये। आपने पार्टी कार्यकर्ताओं की आज तक सार नहीं ली, सांसदों, मंत्रियों, विधायकों और अन्य वरिष्ठ नेताओं की समस्याओं को सुनने के लिए लंच कार्यक्रम जो शुरू किया है उसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं की भी सार लो।  उन्होंने कहा कि पार्टी का असली दर्द ब्लॉक, वार्ड और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने महसूस किया जो घर घर जाकर एवं सड़कों पर पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत करा रहे थे और उन्हें पार्टी से जोड़ रहे थे लेकिन आपकी नीतियों से कार्यकर्ताओं को घर पर रहने को मजबूर होना पड़ा। इसलिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद्र सिंह जी को चाहिए कि वे बड़े नेताओं के साथ रोटी के अलावा आम कार्यकर्ताओं का भी सार लें। उन्होंने कहा कि अकाली सरकार के 10 साल के उत्पीड़न के बाद उन्होंने राज्य में कांग्रेस की फिर से सरकार बनाने में दिन रात एक किया था। लेकिन किसी ने उनसे पूछ नहीं की। मै अपने लिए कुछ नहीं मांगता परन्तु रीड हड्डी माने जाने वाले कार्यकर्ता को अंधेरे में धकेला जा रहा है। जिसके परिणाम 2022 के चुनावों में देखने को मिलेंगे कैप्टन साब अभी भी समय है अंतरकलह छोड़ कार्यकर्ताओं की सुध लेने की तरफ ध्यान दो। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1