77वे स्वंतत्रता दिवस की धूम में सरोबर पूरा देश : शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने लुधियाना में शान से फहराया तिरंगा, डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक और पुल
77वे स्वंतत्रता दिवस की धूम में सरोबर पूरा देश : शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने लुधियाना में शान से फहराया तिरंगा, डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक और पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू रहे मौजूद
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

पूरे भारत में जोरों-शोरों से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। वहीं, पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर हरजोत सिंह बैंस ने लुधियाना के सतीश चंद्र धवन सरकारी कॉलेज में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी के बाद लुधियाना वासियों के नाम संदेश दिया। उनके साथ लुधियाना की डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक और पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे।
दिव्यांगों को बांटे गए ट्राइसाईकिल
आजादी दिवस के खास मौके पर हरजोत सिंह बैंस ने दिव्यांगों को ट्राइसाईकिंल वितरित किए गए। वहीं, फरीदकोट के नेहरू स्टेडियम कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डीयां ने भी तिरंगा फहाराया। बठिंडा के शहीद भगत सिंह मल्टीपरपज स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस पर सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ बलजीत कौर ने भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
लुधियाना में कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और विधायक गुरप्रीत गोगी का विवाद थम नहीं रहा। दोनों नेता एक दूसरे पर लगातार तंज कस रहे हैं। पक्खोवाल अंडरपास के उद्घाटन मौके सांसद रवनीत बिट्टू ने विधायक गोगी पर कटाक्ष किया था कि विधायक चाहते हैं कि पहली गाड़ी उनकी अंडरपास से गुजरे। इस कारण उद्घाटन से एक दिन पहले ही गोगी अपनी गाड़ियां लेकर इस अंडरपास से निकले।
मंदबुद्धि बच्चा है बिट्टू, गोगी
बिट्टू की इस टिप्पणी के बाद एमएलए गुरप्रीत गोगी ने कहा कि बिट्टू मंदबुद्धि बच्चा है। उसे राजनीति करने के लिए लुधियाना में जमीन नहीं मिल रही। इसी कारण अब सोते-जागते हर समय सपनों में भी उन्हें गोगी दिखाई दे रहा है। गोगी ने कहा कि बिट्टू को MP का लेवल समझना चाहिए और सोचना चाहिए कि वह किस तरह की शब्दावली का इस्तेमाल कर रहे हैं।
गोद लिया गांव संभाला नहीं गया
गोगी ने कहा कि सांसद नींद में उठकर महानगर में चक्कर लगाने आ जाते हैं। इसी कारण उनका नाम मैंने कुंभकर्ण रखा है। गोगी ने कहा कि बिट्टू ने ईस्सेवाल गांव गोद लिया है। आज उस गांव की हालत दयनीय बन चुकी है। गांव में ना तो स्कूल की हालत सही है, न ही सड़कें सही है। सेहत सुविधाओं का बुरा हाल है। बिट्टू गांव में जाने से भी डरते हैं, क्योंकि वहां के लोगों के दिलों में बिट्टू के खिलाफ रोष है।
7 साल रही सरकार अंडरपास का नहीं करवा सके काम
गोगी ने कहा कि पिछले 7 साल जब बिट्टू की सरकार थी तो उन्होंने अंडरपास का काम क्यों नहीं करवाया। बिट्टू को खुद नहीं पता कि अंडरपास में बने किस रास्ते गुजरना है। अंडरपास के उलट रास्ते से तो वह दाखिल होकर चेकिंग करने पहुंचे हैं। जिन्हें शहर के रास्तों का नहीं पता वो क्या चुनाव लड़ेंगे।
पहले बिट्टू ने गोगी को कहा था शकुनि
एक महीना पहले बिट्टू ने कहा था कि गोगी को कांग्रेस पार्टी ने पार्षद बनाया। 5 साल वह जिला प्रधान रहे। महानगर की अहम चेयरमैनी भी कांग्रेस ने उन्हें दी। इतना मान सम्मान मिलने के बावजूद उन्होंने पार्टी से धोखा किया। इस कारण ही अब सभी लोग शकुनि का कैरेक्टर दे रहे हैं।
गोगी ने बिट्टू पर लगाए थे सरकारी कोठी कब्जाने के आरोप
एमएलए गोगी ने सांसद रवनीत बिट्टू पर कटाक्ष किया था कि बिट्टू ने रोज गार्डन के पास सरकारी कोठी पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। एक सांसद को सिर्फ 1 कोठी सरकारी मिलती है, जो बिट्टू को दिल्ली में मिली हुई है। इसके बावजूद कांग्रेस सरकार के समय बिट्टू ने लुधियाना में सरकारी कोठी किराए पर लेकर 4 साल से उसका किराया तक नहीं दिया। गोगी ने कहा था कि बिट्टू से सरकारी कोठी का किराया जुर्माना सहित निगम वसूल करेगा।
डीसी डॉ. रूही दुग ने शान से फहराया तिरंगा
श्री मुक्तसर साहिब में भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। समारोह गुरु गोबिंद सिंह खेल स्टेडियम में करवाया गया। जहां 8.58 बजे डीसी डॉ. रूही दुग ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सलामी ली। वहीं विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने कार्यक्रम पेश किया स्टेडियम को तिरंगे के रंग में रंग दिया। डीसी रूही दुग ने अपने संबोधन में जान की कुर्बानियां देकर देश को आजाद करवाने वाले शहीदों को नमन किया। उसके बाद पंजाब सरकार की ओर से लोकहित में दी जा रही स्कीमों का गुनगान किया।

COMMENTS