Homeनई दिल्ली

घरेलू हवाई सफर सस्ता होगा : बिना लगेज सफर करने वाले एयर पैसेंजर्स को किराए में छूट मिलेगी

घरेलू हवाई सफर सस्ता होगा : बिना लगेज सफर करने वाले एयर पैसेंजर्स को किराए में छूट मिलेगी

घरेलू हवाई सफर सस्ता होगा : बिना लगेज सफर करने वाले एयर पैसेंजर्स को किराए में छूट मिलेगी, टिकट बुकिंग के वक्त ही ऑप्शन बताना होगा डीजीसीए ने बेस

नई सरकार का दिखने लगा असर :
सरकार ने कानूनों में बदलाव का लिखित प्रस्ताव भेजा
कपड़े पर 1 जनवरी2022 से बढ़ रही जीएसटी की दरों को लेकर……….

घरेलू हवाई सफर सस्ता होगा : बिना लगेज सफर करने वाले एयर पैसेंजर्स को किराए में छूट मिलेगी, टिकट बुकिंग के वक्त ही ऑप्शन बताना होगा

डीजीसीए ने बेस फेयर और सर्विसेज चार्ज को अलग करने की मंजूरी दी

पैसेंजर्स जो सर्विस लेंगे उनके ही चार्ज देने होंगे, इससे बेस फेयर घटने की उम्मीद

नई दिल्ली : (पी9 ब्यूरो) : 

नो बैगेज पॉलिसी के तहत किराए में डिस्काउंट लेने वाले पैसेंजर्स को 7 किलो तक का केबिन बैग ले जाने की छूट पहले की तरह मिलती रहेगी।- फाइल फोटो।

डोमेस्टिक एयर पैसेंजर्स को अब बैगेज नहीं ले जाने पर किराए में छूट मिलेगी। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने शुक्रवार को नोटिफिकेशन जारी कर इस बात की जानकारी दी। इस ऑप्शन का फायदा लेने के लिए पैसेंजर्स को टिकट बुकिंग के वक्त ही बताना पड़ेगा। हालांकि डीजीसीए ने यह नहीं बताया कि नया नियम कब से लागू होगा। किराए में कितनी छूट मिलेगी, अभी यह भी साफ नहीं है।

केबिन बैग लेकर यात्रा करने वालों को भी मिलेगा फायदा

डीजीसीए ने कहा है कि जो पैसेंजर बिना सामान या सिर्फ केबिन बैग के साथ यात्रा करेंगे, उन्हें एयरलाइंस सस्ती टिकट का ऑफर दे सकती हैं। हालांकि, केबिन बैग का वजन तय लिमिट से ज्यादा नहीं होना चाहिए। अभी एक पैसेंजर 7 किलो वजन का केबिन बैग और 15 किलो वजन का चेक-इन बैग ले जा सकता है। एक्स्ट्रा वजन होने पर अलग से चार्ज देने पड़ते हैं।

बेसिक फेयर सस्ता होने की संभावना

किरायों को लेकर मिले फीडबैक के आधार पर डीजीसीए ने कहा है कि टिकट में शामिल कई सर्विसेज ऐसी होती हैं जिनकी पैसेंजर्स को जरूरत नहीं होती। ऐसी सर्विसेज और इनके चार्जेज को अलग-अलग करने से बेसिक फेयर सस्ता होने की संभावना है। साथ ही यात्रियों को अपनी सुविधा के हिसाब से सर्विसेज चुनने का विकल्प भी मिलेगा।

ये चार्ज बेस फेयर से अलग होंगे

प्रेफरेंशियल सीटिंग (यात्री की पसंद की सीट) का चार्ज।
पानी को छोड़कर मील, स्नैक और ड्रिंक चार्ज।
एयरलाइन लाउंज को इस्तेमाल करने का चार्ज।
स्पोर्ट्स इक्विपमेंट चार्ज।
म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट कैरिज
कीमती बैग के लिए विशेष फीस
चेक-इन बैगेज चार्ज।
एयरलाइन की बैगेज पॉलिसी के तहत कोई सामान न होने पर शेड्यूल्ड एयरलाइंस को फ्री बैगेज ऑफर देना होगा। यात्री अपनी सहूलियत के हिसाब से बेस फेयर के साथ इनमें से कोई भी सुविधा ले सकेंगे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0