Homeपंजाब

पुलिस में भर्ती के नाम पर पावर लिफिटिंग महिला खिलाड़ी ने एसआई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

आरोप लगाने वाली पीड़िता पावर लिफ्टिंग की सिल्वर मेडलिस्ट है

पुलिस में भर्ती के नाम पर पावर लिफिटिंग महिला खिलाड़ी ने एसआई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

पुलिस में भर्ती के नाम पर पावर लिफिटिंग महिला खिलाड़ी ने एसआई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप आरोप लगाने वाली पीड़िता पावर लिफ्टिंग की सिल्वर मेडलिस

डीसी की दो टूक-समय पर करें विकास कार्य
Why you shouldn’t eat best store in bed
प्राइवेट स्कूलों के विरोध में धरना

पुलिस में भर्ती के नाम पर पावर लिफिटिंग महिला खिलाड़ी ने एसआई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

आरोप लगाने वाली पीड़िता पावर लिफ्टिंग की सिल्वर मेडलिस्ट है

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

स्पोर्ट्स कोटे में महिला पावर लिफ्टिंग की सिल्वर मेडलिस्ट ने ट्रैफिक पुलिस के एसआई के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी है। इसमें रेप के बाद वीडियो बना ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया है। सीपी ने मामले की जांच एडीसीपी प्रज्ञा जैन को सौंपी है। उन्होंने जांच शुरू कर दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि वो शादीशुदा है और उनके तीन बच्चे हैं। वो महिला पावर लिफ्टिंग की खिलाड़ी हैं और नेशनल में सिल्वर मेडल जीत चुकी है।

उन्होंने सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई करना था। इसके चलते उनके पिता ने जानकार डेयरी मालिक से बात की, जिन्हें वो चाचा बुलाते हैं। उसने कहा कि उसका ट्रैफिक पुलिस का जोन इंचार्ज जानकार है, जिसकी अफसरों से अच्छी जान-पहचान है, वो नौकरी लगवा सकता है। उसने 2020 में उन्हें होटल में बुलाया, जहां उनके दस्तावेज देखने के बाद दोबारा मिलने को कहा। कुछ दिन बाद जब वो दोबारा मिली तो उसे शिवपुरी के होटल में बुलाया, जहां उससे दुष्कर्म कर वीडियो भी बनाई। इसी तरह से आरोपी ने कई बार उसके साथ ऐसा किया और हर बार वीडियो की धमकी देता था।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1