Homeपंजाब

महाशिवरात्रि पर ग्यारवां विशाल भंडारा :

महाशिवरात्रि पर ग्यारवां विशाल भंडारा :

महाशिवरात्रि पर ग्यारवां विशाल भंडारा : बाल किशन वर्मा लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : जोशी नगर हैबोवाल कला में जोशी नगर वेलफेयर सो

आज होगा 50 फुट के रावण का दहन
निगम बजट आज : जनता से वसूले 1872 करोड़
मौजूदा विधायक ने हलका आत्म नगर को विकास का साथी नहीं बनने दिया : कुलवंत सिद्धू

महाशिवरात्रि पर ग्यारवां विशाल भंडारा : बाल किशन वर्मा

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

जोशी नगर हैबोवाल कला में जोशी नगर वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान बाल किशन वर्मा की अगुवाई में हर साल भांति इस साल भी महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की अपार कृपा से ग्यारवा विशाल भंडारा लगाया गया। जिसमे शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त कर लंगर में भाग लिया। जोशी नगर वेलफेयर सोसाइटी प्रधान बाल किशन वर्मा ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जोशी नगर वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से हर साल महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की कृपा से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है, व्रत वाले पकोड़े, फल एवं व्रत वाली खीर तथा चाय की सेवा की जाती है। इस लंगर सेवा में वार्ड नंबर 81 से पार्षद राशि अग्रवाल ने माथा टेक अपनी विशेष हाजरी लगवाई। इस अवसर पर उप प्रधान जोशी नगर वेलफेयर सोसाइटी जतिन शर्मा, मनप्रीत सिंह मणि, राजू कनोजिया, महेश कशयप, एडवोकेट राकेश भाटिया, कुमार गौरव, लक्की जैन, प्रधान प्रिंस भंडारी, राकेश वोहरा तथा समूह इलाका निवासी विशेष रूप से हाजिर रहे।   

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0