HomeHeath

कांग्रेसी नेता ने मेयर के खिलाफ खोला मोर्चा :

कांग्रेसी नेता ने मेयर के खिलाफ खोला मोर्चा :

कांग्रेसी नेता ने मेयर के खिलाफ खोला मोर्चा : परमिंदर ने कहा निगम के कारण पंजाब सरकार की छवि हो रही धूमिल लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  कांग्रेस प

हल्का निवासियों के प्यार, सम्मान और आशीर्वाद सदके सीट जीतकर आप की झोली डालेंगे : कुलवंत सिद्धू
ई-कॉमर्स नियमों को लागू करने के लिए भी मुख्यमंत्रियों से समर्थन मांगा : हरकेश मित्तल कैट अध्यक्ष पंजाब
जिला टास्क फोर्स कमेटी ने मुक्त कराये 4 बाल श्रमिक : दिनेश कुमार

कांग्रेसी नेता ने मेयर के खिलाफ खोला मोर्चा : परमिंदर ने कहा निगम के कारण पंजाब सरकार की छवि हो रही धूमिल

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

कांग्रेस पार्टी के ही सीनियर नेता परमिंदर मेहता ने अपनी ही पार्टी के मेयर बलकार सिंह संधू के खिलाफ माेर्चा खोल दिया है। बुधवार को प्रेस काॅन्फ्रेंस में परमिंदर मेहता ने कहा कि निगम की लापरवाही से पंजाब सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने रोष प्रकट करते कहा कि बरसात का मौसम आ गया है। गलियों के गड्ढे भरने की बजाए ठीक ठाक सड़कों को ही पाइप लाइन डालने के नाम पर खोद दिया गया है।
सड़कों पर थोड़ी बारिश से जमा पानी से कीचड़ फैल जाता है। सीवरेज और रोड जालियां व बरसाती नालों की सफाई पर निगम का ध्यान नहीं है। उन्होंने ये भी कहा कि निगम मुख्यालय की नाक के नीचे चल रही पार्किंग में निर्धारित दामों से कहीं अधिक दाम लिए जा रहे हैं। निर्माण कार्यों में टेस्टिंग रिपोर्ट में में फेल ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने की बजाए उन्हें और टैंडर अलाॅट किए जा रहे हैं। बिल्डिंग विभाग के जोन बी में 100 के लगभग अवैध बिल्डिंग बनने का खुलासा हुआ है। जिसकी जांच ठंडे बस्ते में हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1