Homeपंजाब

बठिंडा सेंट्रल जेल में गैंगवार :

बठिंडा सेंट्रल जेल में गैंगवार :

बठिंडा सेंट्रल जेल में गैंगवार : आतंकी हरविंदर रिंदा के चचेरे भाई को चार कैदियों ने पीटा, सिर पर मारी रॉड अमृतसर : (रवि वर्मा ब्यूरो) : आतंकी ह

महाशिवरात्रि भोलेनाथ की रिसेप्शन पर 9वा वार्षिक भंडारा सम्पन : अतुल कपूर
सी एम एसोसिएट का सेलमैन मनजीत 22 लाख लेकर फरार, मामला दर्ज : संदीप चोपड़ा
जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी की तरफ से टोनी बक्शी की अगुवाई में 28वी मासिक बस यात्रा रवाना : नितिन भंडारी

बठिंडा सेंट्रल जेल में गैंगवार : आतंकी हरविंदर रिंदा के चचेरे भाई को चार कैदियों ने पीटा, सिर पर मारी रॉड

अमृतसर : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा का भाई गुरदासपुर निवासी गैंगस्टर राजवीर सिंह

पंजाब की बठिंडा केंद्रीय जेल में शुक्रवार रात खूनी झड़प हुई। जिसमें एक गैंगस्टर बुरी तरह से घायल हो गया है। घायल गैंगस्टर राजवीर सिंह है, जो भारत से भाग पाकिस्तान में छिपा आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा का चचेरा भाई बताया जा रहा है। फिलहाल गैंगस्टर राजवीर की हालत ठीक है। आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा का भाई गुरदासपुर निवासी गैंगस्टर राजवीर सिंह लंबे समय से विभिन्न मामलों में बठिंडा जेल में बंद है। बीती रात वह अपनी बैरक में था। तभी तीन कैदी शुभम, गुरमुख सिंह और जगरोशन सिंह वहां आ गए। तीनों किसी बात पर बातचीत कर रहे थे। तभी तीनों की उसके साथ बहस हो गई। इसी दौरान एक कैदी ने उसके सिर पर जोर से रॉड मार दी और वह वहीं गिर गया।

बठिंडा सिविल अस्पताल में हुआ उपचार

रॉड लगने से राजवीर सिंह के सिर पर गंभीर चोट लगी। शोर सुन जेल मुलाजिम तुरंत बैरक में पहुंचे। घायल राजवीर को उसी समय सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसका इलाज करने के बाद दोबारा जेल में भेज दिया। वहीं डॉक्टर ने जेल प्रशासन की हिदायत पर एमएलआर काट संबंधित थाने को भी भेज दी है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0