Homeपंजाब

36वीं शिवरात्रि शोभायात्रा पर सुरक्षा और ट्रैफिक के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे : सीपी मनदीप सिद्धू

36वीं शिवरात्रि शोभायात्रा पर सुरक्षा और ट्रैफिक के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे : सीपी मनदीप सिद्धू

36वीं शिवरात्रि शोभायात्रा पर सुरक्षा और ट्रैफिक के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे : सीपी मनदीप सिद्धू लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :  शिवरात्रि महो

चंडीगढ़ में बीजेपी रैली पर विवाद :
डीसी, पटवारी और तहसीलदार कार्यालय में आज रहेगी हड़ताल
शिव सेना युवा मोर्चा को व्यपारी वर्ग का मिल रहा भारी समर्थन : आर डी पुरी

36वीं शिवरात्रि शोभायात्रा पर सुरक्षा और ट्रैफिक के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे : सीपी मनदीप सिद्धू

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष सुनील मेहरा  पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू को शोभायात्रा का निमंत्रण पत्र देते हुए 

शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 17फरवरी को गऊघाट शिव मंदिर से 36वीं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा को लेकर सोमवार को शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष सुनील मेहरा की अध्यक्षता में पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू को निमंत्रण पत्र दिया गया। साथ ही पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू को शोभा यात्रा के रूट के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू ने कमेटी सदस्यों को आश्वासन देते हुए कहा कि शोभा यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से विशेष प्रबंध किए जाएंगे। शोभायात्रा में किसी को भी कोई असुविधा ना हो इस का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस मौके प्रवीण शर्मा ने कहा कि पूरे शोभा यात्रा मार्ग पर शिवभक्त भी ट्रैफिक पुलिस का साथ देगे। पीयूष अग्रवाल ने कहा कि शोभायात्रा में महिला विंग भी तैयार किया गया है। जो महिला श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान रखेंगे। इस अवसर एडवोकेट मुनीश आहूजा, एडवोकेट अमित गुप्ता, पवन शर्मा,  प्रेस सचिव विक्रम सैनी, तजिंदर सिंह, अश्वनी मेहरा, विपन शर्म, काला, वरिष्ठ नेता विपन शारदा विपन आदि उपस्थित थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0