HomeUncategorized

भारत-पाक सीमा पर एसटीएफ ने पकड़ी ड्रोन से आई हथियारों की खेप

भारत-पाक सीमा पर एसटीएफ ने पकड़ी ड्रोन से आई हथियारों की खेप

भारत-पाक सीमा पर एसटीएफ ने पकड़ी ड्रोन से आई हथियारों की खेप, आठ पिस्तौल और अन्य असला बरामद अमृतसर : (रवि वर्मा ब्यूरो) : प्रतीकात्मक फोटो प

How exactly does a Sugar Daddy Work?
नवजोत सिद्धू पंजाब के लोग दर्द समझते हैं : कुलवंत सिद्धू
ਦਿਵਿਆਂਗ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਰਹੀ ਕੋਈ ਸਹੂਲਤ

भारत-पाक सीमा पर एसटीएफ ने पकड़ी ड्रोन से आई हथियारों की खेप, आठ पिस्तौल और अन्य असला बरामद

अमृतसर : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

प्रतीकात्मक फोटो

पंजाब पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर पड़ोसी देश से आई हथियारों की बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। हथियारों की यह खेप कंटीली तारों के पार से वहां पर बैठे आईएसआई के एजेंटों ने ड्रोन के माध्यम से भेजी थी। पता चला है कि यह हथियार भारत में आतंकियों को मुहैया करवाए जाने थे। मगर, उससे पहले ही पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को इसकी भनक लग गई और यह खेप पुलिस के हाथ लग गई। एसटीएफ इस सारे मामला को लेकर आज प्रेस कान्फ्रेंस कर सकती है।

सुबह-सुबह भेजी हथियारों की खेप ताकि धुंध में पता न चल सके

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंटों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पड़ रही धुंध का फायदा उठाकर ड्रोन के माध्यम से हथियारों की खेप भेजी थी। इसकी भनक स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को लग गई। उन्होंने तुरंत पुलिस फोर्स लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया और खेप को तस्करों के पहुंचने से पहले ही बरामद कर लिया।

पुलिस ने गांव के तस्करों की लिस्ट की तैयार

पुलिस को जब ड्रोन के माध्यम से अमृतसर में सीमा पर हथियार आने की सूचना मिली को उस वक्त सीमावर्ती क्षेत्रों में घनी धुंध छाई हुई थी। पुलिस को अपना ऑपरेशन चलाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्र जहां से यह हथियारों की खेप मिली है उसके आसपास के गांवों में रहने वाले नशा तस्करों के साथ-साथ अराजक गतिविधियों में शामिल रहे लोगों की लिस्ट तैयार करनी शुरू कर दी है। पुलिस इनकी धरपकड़ कर पता लगाने की कोशिश करेगी कि यह खेप किसे दी जानी थी। पुलिस ने जो हथियार बरामद किए हैं, वह सारे के सारे विदेशी हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0