HomeकोरोनावायरसTechnology

रेलवे के निजीकरण के विरोध में स्टेशन पर किया प्रदर्शन

रेलवे के निजीकरण के विरोध में स्टेशन पर किया प्रदर्शन

रेलवे के निजीकरण के विरोध में स्टेशन पर किया प्रदर्शन, मुलाजिमों ने रोष जताकर मनाया काला दिवस लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  रेलवे मुलाजिमों ने

डीसी की दो टूक-समय पर करें विकास कार्य
जनाब साड्डे इलाके अजित नगर च चिट्टा विकदा है, तां पुलस सुनवाई नहीं करदी : रोहित सिक्का
किसानों के साथ-साथ उद्योगों को भी बर्बाद कर रही केंद्र सरकार : अतुल कपूर

रेलवे के निजीकरण के विरोध में स्टेशन पर किया प्रदर्शन, मुलाजिमों ने रोष जताकर मनाया काला दिवस

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

रेलवे मुलाजिमों ने प्लेटफार्म एक पर प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया। इसमें एआईएलआरएसए, एआईएसएमए, एआईजीसी संगठन भी शामिल रहे। इस दौरान रेलवे मुलाजिमों ने बताया कि सरकार लगातार उनके हकों को दबा रही है।

उन्होंने बताया कि निजीकरण रोकने और रेलवे बोर्ड की ओर से पत्र जारी करने के बाद भी क्वारेंटाइन लीव का मंडल कार्यालय के जरिए पत्र जारी न करना, एनपीएस बंदकर ओपीएस लागू करने, रनिंग मुलाजिमों को अभी तक एएलके अनाउंस का भुगतान न करने और निजीकरण के विरोध में एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान मुलाजिमों ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति के खिलाफ नारेबाजी कर स्टेशन डायरेक्टर को मेमोरंडम भी सौंपा।

इस दौरान ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के जोनल प्रेसिडेंट कॉ. परमजीत सिंह, एआईएलआरएसए फिरोजपुर डिवीजन सेक्रेटरी कॉ. सोमनाथ भद्रा, शिव कुमार, संजय कुमार, परमजीत सिंह, केके सोनी, अनिल, राजेश, राजपाल, साबिर हुसैन, मुमताज आलम, रत्नेश, रवि प्रकाश, विजय नारायण, नवीन, आशीष, फिरोज आलम के अलावा अन्य भी मौजूद रहे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0