HomeHeath

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दूल्लाे का तंज

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दूल्लाे का तंज

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दूल्लाे का तंज-अगर सीएम चन्नी गरीब है तो राज्य का हर गरीब करोड़पति लुधियाना : पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 :  राज्य

लुधियाना वेस्ट से भाजपा उमीदवार एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू को डोर टू डोर कैम्पेन में बड़ी संख्य में मिल रहा समर्थन
कैप्टन ने की बिजली समझौते रद्द करने की सिफारिश :
भगवान वाल्मीकि जी का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया : दीपक मिट्ठू

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दूल्लाे का तंज-अगर सीएम चन्नी गरीब है तो राज्य का हर गरीब करोड़पति

लुधियाना : पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 : 

राज्यसभा सदस्य व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शमशेर सिंह दूलो ने शुक्रवार को एक बार फिर अपनी ही पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं। दूलो ने कहा कि टिकट वितरण के दौरान टकसाली व पुराने कांग्रेसियों को दरकिनार किया गया है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने हाईकमान को गुमराह किया है। दूलो निजी काम से लुधियाना आए थे। चन्नी के भांजे पर ईडी की कार्रवाई पर दूलो ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री या उनके रिश्तेदार का दामन पाक साफ है तो ईडी से डर क्यों रहे हैं। कोई भी एजेंसी जांच कर ले, क्या फर्क पड़ता है।
दूल्लाे ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को गरीब बता कर मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। अगर चन्नी गरीब है तो राज्य का हर गरीब करोड़पति है। चुनाव में कांग्रेस ने खुल कर दलित कार्ड खेला है। अब पार्टी में विचारधारा की बात नहीं रह गई है। राजनीति एक कारोबार बन गई है। पहले विचारधारा को लेकर लड़ाई लड़ते थे।
गाैरतलब है कि इससे पहले भी दूल्लाे कई बार चन्नी पर निशाना साध चुके हैं। दूल्लाे का कहना था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह कहते थे कि उनके पास उन राजनेताओं की लिस्ट है जो अवैध रेत का कारोबार करते हैं। आखिर वह उसे उगाजर क्यों नहींं करते, जबकि 2017 में हमने माफिया राज को खत्म करने का वादा किया था। आप पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप घोटाले को ही देख लो। एक एससी मुख्यमंत्री हो और लाखों एससी विद्यार्थियों को इंसाफ न मिले, इससे ज्यादा शर्मिंदगी की बात और क्या हो सकती है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0