HomeHeathनई दिल्ली

पंजाब सरकार के हेलीकॉप्टर में रावत की सवारी पर सवाल :

पंजाब सरकार के हेलीकॉप्टर में रावत की सवारी पर सवाल :

पंजाब सरकार के हेलीकॉप्टर में रावत की सवारी पर सवाल : हरीश रावत को दिल्‍ली से पंजाब सरकार के हेलीकाप्टर में लाने पर उठे सवाल, शिअद बोला- अमरिंदर स‍े

वृन्दावन धाम बना सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर : प्रधान अमन जैन
कोरोना का आतंक : 964 कोरोना संक्रमित मिले, 28 ने दम तोड़ा
KIPPS MARKET AND MALHAR ROAD PROBLEMS SHOULD BE ADDRESSED IMMEDIATELY: ADV. BIKRAM SIDHU

पंजाब सरकार के हेलीकॉप्टर में रावत की सवारी पर सवाल : हरीश रावत को दिल्‍ली से पंजाब सरकार के हेलीकाप्टर में लाने पर उठे सवाल, शिअद बोला- अमरिंदर स‍े हो खर्च वसूल

चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :  

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के बीच चल रहे राजनीतिक ड्रामे के बीच अब नया मामला विरोधी पक्ष के नेताओं ने उठा लिया है। शनिवार को कैप्टन से मिलने आए कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत सरकारी हेलिकॉप्टर से चंडीगढ़ पहुंचे थे।
हरीश रावत दिल्ली से चंडीगढ़ और फिर चंडीगढ़ से दिल्ली पंजाब सरकार के हेलिकॉप्टर से वापस गए थे। शिराेमणि अकाली दल ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेस हाईकमान के साथ चल रही बातचीत के लिए पार्टी महासचिव और पंजाब प्रभारी हरीश रावत को चंडीगढ़ लाने और फिर छोड़ने जाने का खर्च मुख्यमंत्री को अपनी जेब से करना चाहिए था। शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता व पूर्व मंत्री डाॅ. दलजीत चीमा ने पूरे प्रकरण में कैप्‍टन अमरिंदर सिंह पर सवाल उठाए। डाॅ. चीमा ने कहा कि कांग्रेस की कलह का भार आम लोगों की जेब पर क्यों डाला जा रहा है।
यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पंजाब कांग्रेस इस हद तक राज्य की संपत्ति का दुरूपयोग कर रही है। चीमा ने कहा, कांग्रेस महासचिव ने आधिकारिक तौर पर साफ कहा है कि वह मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ पार्टी मामलों पर चर्चा करने के लिए प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। ऐसे में राज्य के खर्च पर रावत के चंडीगढ़ उड़ान भरने का कोई औचित्य नहीं है। पार्टी की ओर से इस मामले की जांच करने की मांग की जा रही है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0