HomeHeath

पंजाब में अस्थायी अध्यापक यूनियन के सदस्य मोहाली पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की बिल्डिंग पर चढ़े

पंजाब में अस्थायी अध्यापक यूनियन के सदस्य मोहाली पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की बिल्डिंग पर चढ़े

टीचर यूनियन के लोग नारेबाजी कर रहे पेट्रोल की बोतल हाथ में ले 7वीं मंजिल पर चढ़े अध्यापक : पंजाब में अस्थायी अध्यापक यूनियन के सदस्य मोहाली पंजाब

पंजाब में बड़ा फेरबदल 46 अफसरों के तबादले :
दीप नगर में चलते ट्रैफिक के बीच धंस गई सड़क :
कांग्रेस सरकार द्वारा 125 गज के मकानों पर लगाए पानी सीवरेज के बिलों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : हरकेश मित्तल
टीचर यूनियन के लोग नारेबाजी कर रहे

पेट्रोल की बोतल हाथ में ले 7वीं मंजिल पर चढ़े अध्यापक : पंजाब में अस्थायी अध्यापक यूनियन के सदस्य मोहाली पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की बिल्डिंग पर चढ़े, बोले-आज सरकार से आरपार की लड़ाई

ऊपर प्रदर्शन कर रहे टीचरों का कहना अगर उनके साथ जबरदस्ती की गई तो वे सल्फास की गोलियां निगल लेंगे

कच्चे अध्यापक पिछले काफी समय से पक्के होने के लिए सरकार से मांग कर रहे है, आज सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :

पंजाब में पिछले कई सालों से स्कूलों में पढ़ाने वाले अस्थायी टीचर्स यूनियन की ओर से आज अपनी मांगों को लेकर मोहाली में जबरदस्त रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। टीचर यूनियन के पांच सदस्य मोहाली पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की 7वीं मंजिल पर हाथ में पेट्रोल की बोतलें लेकर चढ़ गए है। ऊपर चढ़े टीचरों का कहना है कि अगर उन्हें जबरदस्ती नीचे उतारने की कोशिश की गई तो वे सल्फास की गोलियां निगल लेंगे या ऊपर से छलांग लगा लेंगे। नीचे मौके पर आलाधिकारी और पुलिस अफसर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस की ओर से उन्हें समझाया जा रहा है लेकिन अभी तक मान नहीं रहे है।
टीचर्स यूनियन का कहना है कि आज सरकार से आरपार की लड़ाई है। उनका कहना है कि पिछले कई सालों से वे काम कर रहे है लेकिन सरकार की ओर से उन्हें केवल पक्का करने के लिए आश्वासन ही दिए जा रहे है। उनका कहना है कि वे पिछले 15 से 18 साल से काम कर रहे है लेकिन उन्हें वेतन केवल 6000 मिल रहा है और कई मांगों को माना नहीं जा रहा है।
आज मोहाली के गुरुद्वारा श्री अंब साहिब के पास सुबह से पंजाब भर के अस्थायी अध्यापक आने शुरू हो गए थे। उसके बाद वे शिक्षा बोर्ड बिल्डिंग के पास विरोध करने के लिए पहुंच गए। इसी बीच यूनियन के कुछ टीचर अपनी हाथों में पेट्रोल की बोतलें लेकर डीपीआई बिल्डिंग पर चढ़ गए और दरवाजा बंद कर लिया।
बिल्डिंग पर चढ़े अध्यापक ऊपर से नारेबाजी कर रहे है तो नीचे खड़े अन्य टीचर उनका पूरा साथ दे रहे है। टीचरों का कहना है कि पिछले काफी समय से सरकार उन्हें स्थायी करने के लिए आश्वासन दे रही है लेकिन कोई काम नहीं किया जा रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से उनकी मांगों को सुना नहीं जा रहा है। टीचरों की ओर से दोष लगाया जा रहा है कि पंजाब सरकार कच्चे अध्यापकों को पक्का करने की बजाय नयी शिक्षा नीति 2020 के तहत लगातार शिक्षा को उजाड़ा जा रहा है। इसके अलावा कई मांगें है जो सरकार की ओर से नहीं दी जा रही है।

छत पर चढ़े यह शिक्षक

सतिंदर सिंह कंग तरनतारन, कुलबीर सिंह अबोहर, कुलविंदर सिंह संगरूर, बेअंत सिंह पटियाला एवं समर सिंह मानसा है। इनमें से समर सिंह मानसा ने पिछली अकाली सरकार के समय विरोध प्रदर्शन के दौरान खुद को आग के हवाले कर लिया था, पर वह बच गया था। आज फिर रोष प्रदर्शन में सबसे आगे होकर नारेबाजी कर रहा है। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0