HomeHeath

शिवसेना (बाल ठाकरे) के राष्ट्रीय संगठक जालंधर में बोले : सिर्फ हम असली

पंजाब में अपने फायदे लिए बनाई नकली शिवसेनाओं को बंद कराएंगे

शिवसेना (बाल ठाकरे) के राष्ट्रीय संगठक जालंधर में बोले : सिर्फ हम असली

शिवसेना में नाम पर कन्ट्रोवर्सी : शिवसेना (बाल ठाकरे) के राष्ट्रीय संगठक जालंधर में बोले : सिर्फ हम असली  पंजाब में अपने फायदे लिए बनाई नकली श

दो अक्टूबर को होने वाले विशाल भगवती जागरण का एडवोकेट बिक्रम सिद्धू को दिया निमंत्रण : नितिन भंडारी
विधायक मदन लाल बग्गा ने वार्ड नंबर 93 में सुनी आम जनता की समस्याएं
KIPPS MARKET AND MALHAR ROAD PROBLEMS SHOULD BE ADDRESSED IMMEDIATELY: ADV. BIKRAM SIDHU

शिवसेना में नाम पर कन्ट्रोवर्सी : शिवसेना (बाल ठाकरे) के राष्ट्रीय संगठक जालंधर में बोले : सिर्फ हम असली 

पंजाब में अपने फायदे लिए बनाई नकली शिवसेनाओं को बंद कराएंगे

जालंधर : (पी9 ब्यूरो) : 

शिवसेना नाम को लेकर अब पंजाब में नई कन्ट्रोवर्सी पैदा हो गई है। शिवसेना (बाल ठाकरे) के राष्ट्रीय संगठक अशोक तिवाड़ी ने कहा कि सिर्फ हमारी शिवसेना ही असली है। बाकी सब निजी हितों को पूरा करने के लिए शिवसेना के पीछे नया नाम जोड़कर नकली बनाई गई हैं। हम चुनाव आयोग व पुलिस को शिकायत कर शिवसेना नाम का मिसयूज कर रहे संगठनों को बंद कराएंगे। जालंधर पहुंचे अशोक तिवाड़ी ने कहा कि इन सब नकली संगठनों को बंद कराने के लिए हम रणनीति भी बना रहे हैं। इसके लिए शिवसेना पार्टी की तरफ से सभी को नोटिस भी भेजे जा रहे हैं। पूरे पंजाब में यह नकली शिवसेना बंद कराएंगे।

पंजाब में BJP से गठबंधन नहीं, किसानों की मांग माने केंद्र सरकार

उन्होंने कहा कि पंजाब में हिंदुओं का प्रतिनिधित्व करने वाली शिवसेना अकेली पार्टी है। उनका BJP से गठबंधन नहीं होगा। वह 2-3 दिन में पंजाब का दौरा कर प्रधान व महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे को रिपोर्ट देंगे। उसके बाद देखा जाएगा कि पंजाब में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में वो क्या भूमिका निभाएंगे। इतना जरूर है कि चुनाव में उनका रोल बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने केंद्र सरकार से दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों की कृषि सुधार कानून वापस लेने की भी मांग की, ताकि किसान घर वापस लौट सकें।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0