HomeHeath

कोटकपूरा गोलीकांड : शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल से पूछताछ करेगी एसआईटी

कोटकपूरा गोलीकांड : शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल से पूछताछ करेगी एसआईटी

कोटकपूरा गोलीकांड : शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल से पूछताछ करेगी एसआईटी, 26 जून के लिए भेजे गए समन चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) : कोटकपूरा गोलीकांड क

श्री बालाजी मंदिर में होली के रंग ठाकुर जी के संग थीम पर पुष्प होली में रंगेगे भक्त
हल्का गिल में बचन सिंह नगर और बलोके पंचायत का किया गठन
नकली मुख्यमंत्री चन्नी के साथ रिक्शा दौड़ा कर प्रदर्शन किया : गुरदीप सिंह गोशा

कोटकपूरा गोलीकांड : शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल से पूछताछ करेगी एसआईटी, 26 जून के लिए भेजे गए समन

चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :

कोटकपूरा गोलीकांड की जांच कर रही नई एसआईटी तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बाद शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल से पूछताछ करेगी। उन्हें 26 जून के लिए समन भेजे गए हैं। एसआईटी ने सुखबीर बादल को 26 जून को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित पंजाब पुलिस के मिनी हेडक्वार्टर में पेश होने के कहा है। 14 अक्टूबर 2015 को हुई फायरिंग के समय जूनियर बादल गृह मंत्री थे।
दरअसल, पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकार द्वारा गठित की गई नई एसआईटी यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि 2015 में हुई उक्त वारदात के समय शांतिपूर्ण धरना दे रहे निहत्थे सिखों पर पुलिस फायरिंग के आदेश किसने जारी किए थे? एसआईटी इस मामले में तत्कालीन पुलिस अधिकारियों जो फायरिंग के समय घटनास्थल पर तैनात थे, से भी पूछताछ की है।

प्रकाश सिंह बादल से हो चुकी पूछताछ

इसी मामले में मंगलवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल से एसआईटी ने ढाई घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने एसआईटी के 80 से अधिक सवालों के जवाब दिए। एसआईटी ने पूर्व मुख्यमंत्री को 16 जून को तलब किया था लेकिन उन्होंने खराब स्वास्थ्य के कारण एसआईटी के सामने पेश होने में असमर्थता जाहिर की थी।
इसके बाद उनसे मुलाकात के लिए 22 जून का दिन तय हुआ था। तय तारीख के दिन एसआईटी के सदस्य प्रकाश सिंह बादल से पूछताछ के लिए उनके सेक्टर चार स्थित आधिकारिक विधायक आवास पर पहुंचे। इससे पहले नई एसआईटी पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, डीजीपी इकबालप्रीत सहोता और स्पेशल डीजीपी होमगार्ड रोहित चौधरी सिंह से पूछताछ कर चुकी है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1