Homeपंजाब

शिअद-बसपा गठबंधन पर बांटे लड्डू

शिअद-बसपा गठबंधन पर बांटे लड्डू

शिअद-बसपा गठबंधन पर बांटे लड्डू खन्ना : (पी9 ब्यूरो) : शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन होने पर हलका खन्ना में अकाली दल और ब

बे सहारा गौ के रख रखाव की मांग को लेकर नगर निगम कमिश्नर मेयर व एम एल ए का धेराव करेगी शिव सेना पंजाब : अरविन्द वालिया
Why mom was right about operating systems
लुधियाना वैस्ट विधानसभा क्षेत्र से एडवोकेट बिक्रम सिद्धू के चुनाव अभियान को मिल रहा भरपूर समर्थन

शिअद-बसपा गठबंधन पर बांटे लड्डू

खन्ना : (पी9 ब्यूरो) :

शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन होने पर हलका खन्ना में अकाली दल और बसपा के नेताओं में खुशी है। केंद्रीय वर्किंग कमेटी सदस्य यादविंदर सिंह यादू और जिला प्रधान लुधियाना बसपा हरभजन सिंह दुल्लवां और अन्य नेताओं की तरफ से एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया गया और लड्डू भी बांटे गए।
यादविंदर सिंह यादू ने कहा कि यह गठजोड़ बाकी विरोधी पार्टियों की राजनीतिक जमीन हिलाकर रख देगा। आगामी चुनाव में कांग्रेस और आप जैसी जनविरोधी पार्टियों की हार निश्चित है। गठबंधन भाईचारक सांझ का प्रतीक भी है। इससे दोनों पार्टियां किसानों, मजदूरों, दलितों के साथ गरीब और पिछड़े लोगों की भलाई के लिए मिलकर काम करेंगी। इस मौके पर जगजीत सिंह बिट्टू प्रधान बसपा खन्ना, पार्षद सर्वदीप सिंह कालीराव, परमप्रीत सिंह पौंपी, मनजोत सिंह मोनू, महिन्दर सिंह, गुरमेल सिंह बल्ल, सुखविन्दर सिंह, गुरचरण सिंह, हरजिन्दर सिंह, दीदार सिंह रामगढ़, गुरपाल सिंह बीजा भी उपस्थित रहे।
उधर, गठबंधन होने पर अकाली दल राजनीतिक मामलों की कमेटी के सदस्य इकबाल चन्नी के द़फ्तर में इकट्ठे हुए दोनों पार्टियों के नेताओं की तरफ से खुशी मनाते हुए लड्डू बांटे गए और एक -दूसरे का मुंह मीठा करवाया गया। चन्नी ने कहा कि दोनों पार्टियों के नेताओं की तरफ से लिया यह ऐतिहासिक फैसला जनहित में जाएगा। इस मौके बसपा हलका खन्ना प्रधान जगजीत सिंह बिट्टू, अकाली दल के पूर्व सर्कल खन्ना प्रधान हरबीर सिंह सोनू, यूथ अकाली नेता हरजीत सिंह चन्नी, सुखविन्दर सिंह, बसपा खन्ना महासचिव गुरचरन सिंह चन्नी, शैंकी सहोता, रिकू सेतिया, विक्की बालू, राहुल सहोता, हरजिन्दर सिंह, गुरमेल सिंह, सुखविन्दर सिंह, मोहिन्दर सिंह, सुक्खा सिंह आदि उपस्थित रहे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1