HomeHeath

सुखबीर बादल की घोषणा झूठ का पिटारा : कुलवंत सिद्धू

उन्होंने कहा कि सिद्धू के प्रधान बनने से विरोधियों में दहशत का माहौल है

सुखबीर बादल की घोषणा झूठ का पिटारा : कुलवंत सिद्धू

सुखबीर बादल की घोषणा झूठ का पिटारा : कुलवंत सिद्धू उन्होंने कहा कि सिद्धू के प्रधान बनने से विरोधियों में दहशत का माहौल है लुधियाना, 5 अगस्त (प

सीएम चन्नी ने लुधियाना पहुंच कृष्ण-बलराम रथयात्रा को स्टेट फेस्टिवल किया घोषित
सियासी हलचल तेज : 10 हजार करोड़ से सोलर प्रोजेक्ट लगाएंगे इंडस्ट्री-लोगों को होगा फायदा : सुखबीर
5 रुपए व्यापारियों को बिजली देने का वायदा पूरा करे चन्नी सरकार : सुनील मेहरा

सुखबीर बादल की घोषणा झूठ का पिटारा : कुलवंत सिद्धू

उन्होंने कहा कि सिद्धू के प्रधान बनने से विरोधियों में दहशत का माहौल है

लुधियाना, 5 अगस्त (पी9 ब्यूरो) :

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल द्वारा कल की गई घोषणाओं को झूठ बताते हुए आत्म नगर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस प्रभारी कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा जब विरोधियो को यह पता चल गया है कि भविष्य में अकाली दल की सरकार नहीं आएगी, तो झूठ कितना भी बोल दिया जाए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल में किए गए कुकर्मों को नहीं भूली है लेकिन सुखबीर बादल को नहीं पता कि वह किस दुनिया में रह रहे हैं। कभी जाति के नाम पर उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति की घोषणा करते हैं। पंजाब की जनता कभी भी पंजाब की सत्ता अकाली दल बादल विशेषकर सुखबीर सिंह बादल को नहीं सौंपेगी। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू के अध्यक्ष बनने के बाद विपक्षी दलों में दहशत का माहौल है। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0