HomeHeath

श्री बालाजी भगवान के पवित्र दरबार में भक्त हुए नतमस्तक

मंदिर में 991 वां हवन यज्ञ व् संध्या चौंकी आयोजित

श्री बालाजी भगवान के पवित्र दरबार में भक्त हुए नतमस्तक

श्री बालाजी भगवान के पवित्र दरबार में भक्त हुए नतमस्तक मंदिर में 991 वां हवन यज्ञ व् संध्या चौंकी आयोजित  लुधियाना : 5 अगस्त : (पी9 ब्यूरो) : 

लुधियाना रैली में गरजे सीएम चन्नी
कैट 15 सितम्बर से ई कॉमर्स पर हल्ला बोल राष्ट्रीय अभियान करेगा शुरू : हरकेश मित्तल कैट अध्यक्ष पंजाब
सर्व धर्म वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से 193वा मासिक राशन वितरण समारोह सम्पन : बग्गा

श्री बालाजी भगवान के पवित्र दरबार में भक्त हुए नतमस्तक

मंदिर में 991 वां हवन यज्ञ व् संध्या चौंकी आयोजित 

लुधियाना : 5 अगस्त : (पी9 ब्यूरो) : 

सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर जोशी नगर धाम हैबोवाल कलां में 991वां हवन यज्ञ व संध्या चौंकी का आयोजन किया गया। आयोजन प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर मन्दिर के आचार्यों पंडित देवी दयाल जी, पंडित विष्णु जी, पंडित संजय जी, पंडित राम जी, पंडित सुरेश जी, पंडित विश्राम जी द्वारा विधिपूर्वक हवन यज्ञ करवाया गया। जिसमें नरिंदर नंदू, कमल चंद शर्मा आदि सौभाग्यशाली परिवार द्वारा मंगल कल्याण के लिए पूर्ण आहुतियां डाली। संध्या चौंकी में प्रसिद्ध भजन सम्राट भाई मुकेश कुमार भजन मंडली द्वारा श्री बालाजी महाराज का गुणगान किया गया। संध्या चौंकी के अवसर पर पंडित अजय वशिष्ठ ब्राह्मण भलाई बोर्ड के वाईस चेयरमेन बनने पर विशेष रूप से श्री बालाजी दरबार में नतमस्तक हुए जिनका प्रधान अमन जैन, सेवक अनुज मदान व् मंदिर कमेटी के सदयों द्वारा सम्मान किया गया। प्रधान अमन जैन ने इस अवसर पर कहा कि हमारी भावी पीढ़ियों में सनातन धर्म का ज्ञान बहुत आवश्यक है और उन्हें हमारे धर्म के इतिहास से भली भांति परिचित होना बहुत जरूरी है और यह सब तभी सम्भव है जब हम अपने बच्चों को सनातन धर्म प्रति ज्ञान का बोध कराएंगे। सेवक अनुज मदान ने कहा कि मंदिर में हर धार्मिक और हर पर्व को मनाया जाता आ रहा है और इस 15 अगस्त को भी मंदिर प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा और राष्ट्रीय झंडा फहराया जाएगा उन्होंने कहा कि इस दिन मंदिर प्रांगण में भक्ति और देश भक्ति का संगम देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि स्व. प्रधान अशोक जैन जी में देश प्रेम की भावना कूट कूट कर भरी हुई थी और उन्ही के पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए हम चल रहे है। संध्या चौंकी के अवसर पर पवित्र दरबार में बाबा जी का ध्वज लहराया गया। भक्तों को पवित्र जल के छींटे दिए गए भक्तों के लिए अटूट भंडारे का प्रबंध किया गया। श्री हनुमान चालीसा पाठ के उपरान्त संध्या चौंकी को विराम दिया गया। इस अवसर पर सोमनाथ मड़कन, ऋषि जैन, अरविंद टिल्लू, सौरभ जैन, ज्योति गुप्ता, मदन लाल मदान, सन्दीप धमीजा, नरिंदर नंदू, विश्वनाथ सेठी, भारती सोनी, सतीश डंग, बलजीत सिंह पीता, रोहित डंग आदि उपस्थित हुए।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 3