Homeपंजाब

जमालपुर श्मशानघाट में अब मशीन में कर सकेंगे दाह संस्कार

जमालपुर श्मशानघाट में अब मशीन में कर सकेंगे दाह संस्कार

जमालपुर श्मशानघाट में अब मशीन में कर सकेंगे दाह संस्कार लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :   चंडीगढ़ रोड जमालपुर के इलाके में पड़ते श्मशानघाट में पार्थि

9 साल का सक्षम बॉलीवुड फिल्म में करेगा लीड रोल
कैट के बैनर तले देश भर के कपड़ा एवं फुटवियर संगठन करेंगे राष्ट्रीय आंदोलन : हरकेश मित्तल कैट अध्यक्ष पंजाब
पंजाब के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह :

जमालपुर श्मशानघाट में अब मशीन में कर सकेंगे दाह संस्कार

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  

चंडीगढ़ रोड जमालपुर के इलाके में पड़ते श्मशानघाट में पार्थिव शरीर का दाह संस्कार के लिए समाज सेवकों के सहयोग से दो मशीनें लगाई जा रही है। इसमें पार्थिव शरीर का संस्कार आसानी से किया जा सकेगा। भाजपा ओबीसी मोर्चा के पंजाब उपाध्यक्ष रविदर वर्मा व श्मशानघाट के प्रधान पवन मकोल शंटी ने बताया कि घाट में कुल दो मशीनें लगाई जाएंगी। ये एलपीजी गैस सिलेंडर से संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल एक मशीन लग चुकी है, जोकि कुछ ही दिन में शुरू कर दी जाएगी। जबकि दूसरी मशीन को लगाने का कार्य भी जल्द ही शुरू कर दिया जाएग। घाट के प्रधान शंटी ने बताया कि दोनों मशीनों को लगाने में लाखों का खर्चा आएगा, जिसे श्मशानघाट के प्रबंधकों द्वारा व इलाके के समाज सेवकों द्वारा दी गई सहयोग राशि को एकत्रित करके चुकाया जाएगा। वर्मा व शंटी ने कहा कि इस महामारी के समय मे ऐसी मशीनों की बहुत आवश्यकता है। इससे समय की बचत होगी, साथ ही मशीन से दाह संस्कार में ज्यादा खर्च भी नहीं आएगा। समाज सेवक कृपाल सिंह पाला व सुरिदर तांगड़ी ने कहा कि मशीन में दाह संस्कार करने से प्रदूषण में नियंत्रण होगा व लकड़ियों के उपयोग में कमी होगी। इससे पेड़ की कटाई में कमी आएगी, जिससे वातावरण में प्रदूषण भी घटेगा। इस दौरान जेएस सोढी, रणजोध सिंह, जीएस इंटरनेशनल, केके गर्ग, जसपाल तलवाड़ और विजय गोयल आदि मौजूद रहे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0