Homeपंजाबकोरोनावायरस

शादी का झांसा देकर ठगी :

10 महीने की लंबी जांच के बाद 6 आरोपियों पर कार्रवाई

शादी का झांसा देकर ठगी :

शादी का झांसा देकर ठगी : महिला सीनियर बैंक मैनेजर को मैट्रिमोनियल साइट पर एनआरआई बन  शादी का झांसा दिया, 5.50 लाख रुपए ठगे, पर्चा दर्ज  10 महीने क

एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल ने ऑफलाइन दसवीं से बाहरवीं की कक्षाएं की शुरू : बलराज भसीन
चंडीगढ़ में किसानों को शिक्षित महिलाओं का समर्थन
सीएम शपथ ग्रहण समारोह के लिए ट्रैफिक डायवर्ट :

शादी का झांसा देकर ठगी : महिला सीनियर बैंक मैनेजर को मैट्रिमोनियल साइट पर एनआरआई बन  शादी का झांसा दिया, 5.50 लाख रुपए ठगे, पर्चा दर्ज 

10 महीने की लंबी जांच के बाद 6 आरोपियों पर कार्रवाई

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

अब मैट्रिमोनियल वेबसाइटों पर नौसरबाजों ने युवाओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ऐसे ही एक मामले में निजी बैंक की महिला सीनियर मैनेजर से नौसरबाज ने एनआरआई बन शादी डॉट कॉम पर बातचीत शुरू कर दी। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर कोरियर भेजने की बात कही और कस्टम ड्यूटी के नाम पर 5.50 लाख रुपए ठग लिए। इसका पता चलने के बाद महिला आरोपियों का पता लगाने के लिए 15 दिन तक उससे बातें करती रही। फिर उनका पूरा डाटा निकाल 11 जनवरी को सीपी को शिकायत दी। इसके बावजूद 10 माह लंबी जांच के बाद सराभा नगर पुलिस ने मिजोरम के देव कुमार, सुनीता, चवनगमिंग थांगा, हरियाणा के मोहम्मद आसिम, यूपी के आसा, दिल्ली के मोहम्मद अलाउदीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्लॉट खरीदने को कोरियर से दस्तावेज भेजने का बनाया बहाना

एएसआई लखविंदर मसीह ने बताया कि मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए उसकी बातचीत आरोपी देव से दिसंबर 2019 में हुई। बातचीत होने पर उसने मोबाइल नंबर ले लिया। उसने खुद को यूके का एनआरआई बताया। उसने शिकायतकर्ता से शादी करने की बात कह झांसे में ले लिया। इसके बाद वे बातें करने लगा। उसने महिला को लुधियाना में प्लॉट देखने के लिए कहा, उसका कहना था कि वह शादी के बाद वहीं मकान बनाकर रहेगा। कुछ दिन बाद आरोपी ने उसे प्लॉट लेने के लिए दस्तावेज कोरियर से भेजने की बात कही। जनवरी में महिला को एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को कस्टम अफसर बताया। उसने कहा कि कोरियर के साथ कैश भी आया। इसके लिए कस्टम ड्यूटी जमा करनी होगी। उसने पहले 20 हजार लिए और फिर बातों में उलझाकर 5.50 लाख ठग लिए।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0