HomeHeath

भाभी भतीजा और भतीजी से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगा की खुदकुशी

भाभी भतीजा और भतीजी से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगा की खुदकुशी

भाभी भतीजा और भतीजी से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगा की खुदकुशी  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  हैबोवाल न्यू दीप नगर निवासी परवीन गुप्ता (50) ने अपनी

लुधियाना में रविवार को 283 जगहों पर हाेगी वैक्सीनेशन
पटियाला में सुऱक्षा घेरा तोड़ बेरोजगार शिक्षकों ने सीएम आवास के बाहर की नारेबाजी
पंजाब का व्यापारी सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों से बेहद दुखी : हरकेश मित्तल

भाभी भतीजा और भतीजी से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगा की खुदकुशी 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

हैबोवाल न्यू दीप नगर निवासी परवीन गुप्ता (50) ने अपनी भाभी भतीजे और भतीजी से परेशान होकर फंदा लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। वे अपने पीछे एक बेटा वंश (10साल) और बेटी ख़ुशी (19 साल) एवं पत्नी गीता गुप्ता को छोड़ गए। सूत्रों के हवाले से पता चला है की परवीन गुप्ता कैलाश चौक में काफी समय से बरमी हाउस नाम से दूकान चलाते थे। परन्तु घरेलू कलह के कारण पिछले साल दूकान का बटवारा हो गया जिसमें आधी दूकान उसकी भाभी और आधी उनके हिसे में आई। बटवारे के बाद से ही उनकी भाभी भतीजा और भतीजी उनको परेशान करने लगे जिससे वह मानसिक तोर पर परेशान रहने लगे। 

पत्नी गीता गुप्ता ने बताया की उनके बटवारे के बाद आपस में किसी का कोई भी लेना देना या बकाया नहीं था। परन्तु उनकी जेठानी उषा गुप्ता नहीं चाहती थी की हम वहा पर दुकान चलाये जिस कारण वो अक्सर हमें गाली गलोच करते हमें परेशान करने के लिए हमारे खिलाफ झूठी दरखास्तें दे उनके बेटे तुषार गुप्ता द्वारा गन्दी गन्दी गालिया देना शाम के समय अपने गुंडा टाइप दोस्तों संग मिल परेशान करना उनकी बेटी द्वारा अपने चाचा परवीन गुप्ता से हाथापाई की गयी जिससे वह मानसिक तोर पर परेशान हो खुदकुशी कर ली। 

तफ्तीश की जा रही दोषियों के खिलाफ होगी बनती कार्रवाई : नीरज चौधरी एस एच ओ 

एस एच ओ नीरज चौधरी ने कहा पोस्टमाटम के बाद शव परिजनों को सोंप दिया गया है। परिवार की तरफ से कम्प्लेट मिल गई है जांच के बाद कार्रवाई को अमल में लाया जायेगा। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0