HomeHeath

कोरोना महामारी के प्रकोप से हर रोज बिगड़ते जा रहे पंजाब के हालात : योगेश गुप्ता काली

कोरोना महामारी के प्रकोप से हर रोज बिगड़ते जा रहे  पंजाब के हालात : योगेश गुप्ता काली

कोरोना महामारी के प्रकोप से हर रोज बिगड़ते जा रहे  पंजाब के हालात : योगेश गुप्ता काली   लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : कोरोना महामारी के चलते का

सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने बिजली उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत
प्रोफेशनल टैक्स की प्रतियां फाड़ कर व्यापारियों ने किया रोष प्रदर्शन : सुनील मेहरा
लुधियाना कंज्यूमर प्रोडक्ट एसोसिएशन ने एसीपी धर्मपाल को किया सम्मानित : हरकेश मित्तल

कोरोना महामारी के प्रकोप से हर रोज बिगड़ते जा रहे  पंजाब के हालात : योगेश गुप्ता काली  

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

कोरोना महामारी के चलते कांग्रेस नेता योगेश गुप्ता काली ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण घटने का नाम नहीं ले रहा है, जोकि एक चिंता का विषय है। प्रतिदिन बड़ रहे केसो की रोकथाम के लिए लोगो को समझदारी से काम लेने की आवश्कता है। प्रशासन द्वारा दी गई हिदायतों का पालन करना चाहिए। योगेश गुप्ता काली ने कहा लुधियाना में कोरोना पोजटिव केसो की रोकथाम के लिए लोगो को सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों को फॉलो करने की जरूरत है। लोगो द्वारा की गई लापरवाही के घातक परिणाम सिद्ध हो सकते है। ऐसे में लोगो को अपना ध्यान खुद ही रखना होगा। सभी को मास्क लगा कर रखना चाहिए, दो गज की दूरी बना कर रखे, बार बार हाथ धोए, किसी से हाथ न मिलाये, गले न मिले अपना व् अपने परिवार का ध्यान रखे। दिन प्रति दिन कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। ऑक्ससिज़ेन की कमी होती जा रही है, हॉस्पीटलो में बिस्तरों, ऑक्ससीजन की कमी हो रही है। सरकार इस और ख़ास ध्यान दे रही ताकि किसी को भी किसी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े। सरकार द्वारा वीकली लॉकडाउन लगा कोरोना चैन को तोड़ने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस नेता योगेश गुप्ता काली ने लोगो से अपील की है कि सब लोग घर में रहे सुरक्षित रहे। बहुत जरुरी हो तो ही घर से निकले कोविड नियमो की पालना कर अपने को  व् अपने परिवार को सुरक्षित रखे।  

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0