Homeपंजाब

मीनाक्षी लेखी को व्यापारियों को आ रही दिक्कतों के बारे में करवाया अवगत : हरकेश मित्तल

मीनाक्षी लेखी को व्यापारियों को आ रही दिक्कतों के बारे में करवाया अवगत : हरकेश मित्तल

मीनाक्षी लेखी को व्यापारियों को आ रही दिक्कतों के बारे में करवाया अवगत : हरकेश मित्तल लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :  केंद्रीय राज्य मंत्र

राम लीला एवं दशहरा महोत्सव का गणमान्यों को दिए गए निमंत्रण
नशा तस्करो को पकड़ने में थाना हैबोवाल को मिली बड़ी सफलता
कनाडा में फंसे पंजाबी स्टूडेंट्स का सीएम मान को लेटर :

मीनाक्षी लेखी को व्यापारियों को आ रही दिक्कतों के बारे में करवाया अवगत : हरकेश मित्तल

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी के लुधियाना आगमन पर जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रधान हरकेश मित्तल द्वारा व्यापारियों को आ रही दिक्कतों को लेकर विशेष मीटिंग की गई। इस मौके हरकेश मित्तल ने साथियों सहित मीनाक्षी लेखी को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस मौके हरकेश मित्तल ने पंजाब में भगवंत मान सरकार में व्यापारियों को आ रही दिक्कतों के बारे मे विस्तार से बताया।वही सरकार द्वारा 1जुलाई से सिंगल यूज प्लास्टिक पर जो बैन लगाया गया है। उस पर भी विस्तार से चर्चा की गई। हरकेश मित्तल ने कहा कि सरकार के इस फैसले से व्यापारियों में काफी रोष देखने को मिल रहा है। सरकार को सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाने से पहले उसके विकल्प ढूंढने का प्रयास करना चाहिए था। विकल्प मिलने के बाद देश में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने पर विचार करना चाहिए था। उन्होंने आगे कहा कि सरकार के इस फैसले से व्यापारियों का करोड़ों रुपए का माल डंप हो गया है। मीनाक्षी लेखी ने उनको आश्वासन दिया कि सरकार इस बारे विकल्प ढूंढ रही है। जिससे व्यापार उद्योग का कोई नुकसान न हो सके। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0