शिवसेना बाला ठाकरे के पदाधिकारियों ने रेखी चौक से जगराओं पुल तक निकाला केसरी मार्च लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजग
शिवसेना बाला ठाकरे के पदाधिकारियों ने रेखी चौक से जगराओं पुल तक निकाला केसरी मार्च
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :


शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस पर शिवसेना (बाला ठाकरे) के पदाधिकारियों ने रेखी सिनेमा चौक से जगराओं पुल तक केसरी मार्च निकाला। केसरी मार्च में शामिल शिवसैनिकों ने इंकलाब जिदाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाए। शहीदों की प्रतिमाओं पर नतमस्तक होने के उपरांत शिवसेना बाला साहेब ठाकरे के चंद्रकान्त चड्ढा, बाबी मित्तल, मनी शेरा व मनोज टिकू ने कहा कि देश के लिए हंसकर फांसी के तख्त को चूमने वाले मां भारती के वीर सपूतों देश के महान बलिदान की बदौलत ही हम सभी आजादी की सांस ले रहे हैं। देश के शहीदों को हर देश वासी अपना मार्गदर्शक बना कर देश व समाज मे फैली बुराइयों के खिलाफ आवाज बुलंद करके अपना दायित्व निभाए। इस अवसर पर पार्टी के दीपक अरोड़ा, भवानी सेना के प्रदेश महासचिव पूजा नरूला, लीगल सेल के प्रदेश महासचिव नितिन, युवा सेना के पंजाब उपाध्यक्ष विपुल कुमार ने भगत सिंह,राजगुरु व सुखदेव के चरणों में नतमस्तक होकर देश, समाज व धर्म की सेवा करने का संकल्प ण लिया।

COMMENTS