Homeनई दिल्ली

फरीदाबाद में लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला दंपती गिरफ्तार

विदेश में पढ़ाई करने के लिए वीजा लगवाने और नौकरी दिलवाने का दावा करते थे

फरीदाबाद में लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला दंपती गिरफ्तार

पुलिस के हाथ लगे 'बंटी और बबली' : फरीदाबाद में लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला दंपती गिरफ्तार, दुबई-कनाडा भेजने का झांसा देते थे विदे

साइबर ठगों ने आपका बैंक खाता खाली कर दिया है तो यहां करें शिकायत
IN FOUR YEARS GST HAS BECOME COLONIAL TAXATION SYSTEM-Harkesh Mittal President CAIT Punjab
कृषि कानून के विरोध में भारत बंद : किसान आंदोलन के 4 महीने पूरे

पुलिस के हाथ लगे ‘बंटी और बबली’ : फरीदाबाद में लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला दंपती गिरफ्तार, दुबई-कनाडा भेजने का झांसा देते थे

विदेश में पढ़ाई करने के लिए वीजा लगवाने और नौकरी दिलवाने का दावा करते थे

फरीदाबाद : (पी9 ब्यूरो) :

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 15 लैपटॉप, दो दर्जन से ज्यादा पेन ड्राइव व भारी मात्रा में कागजात बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंकित और उसकी पत्नी शिबिया के रूप में हुई है। पुलिस ने यह कार्रवाई सोनीपत की एक शिक्षिका तनुजा की शिकायत पर की है। पुलिस इनके गोरखधंधों की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी लोगों को कनाडा और दुबई भेजने का झांसा देकर ठगी करते थे।

दंपती ने शिक्षिका से की थी ठगी

सोनीपत के सेक्टर 10 निवासी निवासी शिक्षिका तनुजा ने NIT-2 पुलिस चौकी में दी शिकायत में कहा कि वह एक निजी स्कूल में अध्यापिका हैं। वह अपने बच्चे को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए विदेश भेजना चाहती थी। उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से एक कार्यालय का पता किया, जो विदेश में पढ़ाई करने के लिए वीजा लगवाने और नौकरी दिलवाने का दावा करते थे। इसके लिए उनकी मुलाकात अकिंत कपूर व उनकी पत्नी शिबिया कपूर से हुई।

कम पैसों में विदेश भिजवाने का दिया भरोसा

पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने कम पैसों में उनके बच्चों को कनाडा भिजवाने और नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोपी अंकित और उसकी पत्नी ने शिक्षिका के साथ पारिवारिक रिश्ता भी बनाने का प्रयास किया। इसके लिए दोनों ने कई बार उनके घर आकर खाना भी खाया। आरोपियों के कहने पर शिक्षिका ने अपने खाते से दो बार में 20 लाख रुपए आरोपियों के खाते में डलवाए।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी सोनीपत निवासी बीना से 18 लाख 20 हजार, शैलजा से 14.5 लाख व सुनीता से 5.90 लाख रुपए ठग चुके हैं। आरोपी अंकित, उसकी पत्नी शिबिया व उनकी मां ने आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक स्टेटमेंट, पासपोर्ट, इनकम टैक्स रिटर्न कॉपी तथा जमीन संबंधित कागजात की प्रतियां भी अपने पास रखी हुई हैं। उन्हें शक है कि आरोपी उन कागजात का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।
पुलिस प्रवक्ता आदर्शदीप सिंह का कहना है कि आरोपियों के कार्यालय में छापा मारकर पुलिस ने 15 लैपटॉप, दो दर्जन से ज्यादा पेन ड्राइव व भारी मात्रा में कागजात बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके आगे की बनती कार्रवाई की जा रही है। मामले से जुड़े और लोगों का सुराग पता लगाने के प्रयास भी जारी हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0