Homeपंजाब

श्री बालाजी मंदिर में 980 वां हवन यज्ञ पर भक्तों ने विश्व कल्याण की प्रार्थना की : अनुज मदान

श्री बालाजी मंदिर में 980 वां हवन यज्ञ पर भक्तों ने विश्व कल्याण की प्रार्थना की : अनुज मदान

श्री बालाजी मंदिर में 980 वां हवन यज्ञ पर भक्तों ने विश्व कल्याण की प्रार्थना की : अनुज मदान  लुधियाना 9 जून : (पी9 ब्यूरो) : मंदिर प्रधान

Why mom was right about cool tech gadgets
भारत-पाक सीमा पर दिखा पाकिस्तान का ड्रोन
भाई मन्ना सिंह नगर इलाके में महिला की ओर से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला

श्री बालाजी मंदिर में 980 वां हवन यज्ञ पर भक्तों ने विश्व कल्याण की प्रार्थना की : अनुज मदान 

लुधियाना 9 जून : (पी9 ब्यूरो) :

मंदिर प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में कराया गया हवन यज्ञ जिसमें सौभाग्यशाली नरिंदर नंदू परिवार, मदन लाल मदान, नीतू, हितेश कुमार मदान, सतपाल अरोड़ा, तपिन, प्रियंका आदि परिवार द्वारा हवन यज्ञ में विश्व कल्याण की प्रार्थना करते हुए आहुतियां डाली

सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर हैबोवाल कलां,जोशी नगर धाम में श्रंखलाबद्ध 980  वां हवन यज्ञ मंदिर के आचार्यों द्वारा संम्पन कराया गया। हवन यज्ञ मंदिर प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में कराया गया जिसमें सौभाग्यशाली नरिंदर नंदू परिवार, मदन लाल मदान, नीतू, हितेश कुमार मदान, सतपाल अरोड़ा, तपिन, प्रियंका आदि परिवार द्वारा हवन यज्ञ में विश्व कल्याण की प्रार्थना करते हुए आहुतियां डाली। इस अवसर पर प्रधान अमन जैन ने कहा कि सच्चे ह्रदय और निस्वार्थ भाव से आने वाला भक्त कभी भी प्रभु दरबार से खाली नहीं जाता क्योंकि प्रभु अपने भक्तों के भाव देखते है उन्होंने कहा कि कोरोना काल के वावजूद श्री बालाजी भगवान के दर्शनों के लिए भक्त अनुशासन में रहते हुए दर्शन कर रहे है और जब तक परिस्थितियां सामान्य नहीं होते मंदिर कमेटी प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करती रहेगी। इस अवसर पर सेवक अनुज मदान ने कहा कि मंदिर में कार सेवा का कार्य चल रहा है और भक्त अपनी यथाशक्ति अनुसार इसमें सहयोग दे सकता है उन्होंने कहा की भगवान के कार्य में सेवा देना कभी भी व्यर्थ नहीं जाता और इस सेवा का फल दानी सज्जन की पीढ़ियों तक को प्राप्त होता है इसलिए हम सभी को अपनी नेक कमाई का कुछ अंश सेवा कार्यों में अवश्य अर्पित करना चाहिए। प्रधान अमन जैन,सेवक अनुज मदान द्वारा हवन यज्ञ करवाने वाले परिवार और दानी सज्जनों को मंदिर का स्मृति चिन्ह देकर सन्मानित किया गया।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0