Homeपंजाब

थाना मोती नगर पुलिस व एक्ससाइज टीम रेड करने गई : पुलिस व एक्साइज टीम पर हमला

थाना मोती नगर पुलिस व एक्ससाइज टीम रेड करने गई : पुलिस व एक्साइज टीम पर हमला

रेड करने गई थाना मोती नगर पुलिस व एक्ससाइज टीम पर हमला , हेड कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी, भागकर बचाई जान लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  लुधियाना में अ

पंजाब के 4 जिलों में बाढ़, गांवों में घुसा पानी :
मल्हार रोड और किप्स मार्केट विकास कार्यों में भ्रष्टाचार, सीबीआई जांच करे : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू
एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल में भगत सिंह का शहीदी दिवस मनाया

रेड करने गई थाना मोती नगर पुलिस व एक्ससाइज टीम पर हमला , हेड कांस्टेबल की वर्दी फाड़ी, भागकर बचाई जान

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

लुधियाना में अपराधियाें के हाैसले इस कदर बुलंद है कि अब वह पुलिस पर भी हमला कर रहे हैं। थाना मोती नगर पुलिस ने फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित मित्तल किराना स्टोर के मालिक गौरव मित्तल सौरव मित्तल तथा उनके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मोती नगर की फ्रेंड्स कॉलोनी में दबिश देने गई एक्साइज विभाग की टीम पर दुकानदार व उसके साथियों ने हमला कर दिया। आरोपितों ने वहां पहुंची पुलिस की टीम पर भी गाली-गलौज करते हुए ईंट-पत्थर बरसाए और हेड कांस्टेबल की वर्दी फाड़ दी। हमला करने के बाद आरोपित जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गए।

करियाने की दुकान में शराब बेचता था दुकानदार

अब थाना मोती नगर पुलिस ने फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित मित्तल किराना स्टोर के मालिक गौरव मित्तल सौरव मित्तल तथा उनके साथ आठ अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एसआइ चरण सिंह ने बताया कि यह केस ऋषि नगर निवासी मनदीप सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। अपने बयान में उन्होंने बताया कि वह वह सर्कल बेस्ट एक इंचार्ज है। नाै मार्च को उन्हें सूचना मिली थी के उक्त आरोपित अपने करियाने की दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर बेचता है।

आरोपितों की तलाश में छापामारी

सूचना मिलने के बाद जब उन्होंने पुलिस टीम के साथ वहां रेड की तो आरोपियों ने गाली गलौज कर उन पर हमला कर दिया। उन पर ईंट पत्थर बरसाए और हवलदार अवतार सिंह की वर्दी फाड़ दी। ऐसा करके आरोपितों ने सरकारी ड्यूटी में विघ्न पैदा किया। चरण सिंह ने कहा कि आरोपितों की तलाश में छापामारी की जा रही है। उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0