HomeHeath

सरकार को ‘नींद’ से जगाने के लिए व्यापारी बजाएंगे ढोल नगाड़े : सुनील मेहरा

सरकार को ‘नींद’ से जगाने के लिए व्यापारी बजाएंगे ढोल नगाड़े : सुनील मेहरा

सरकार को 'नींद' से जगाने के लिए व्यापारी बजाएंगे ढोल नगाड़े : सुनील मेहरा  लुधियाना : : (पी9 ब्यूरो) :   पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल लुधियाना

श्रीकृष्ण-बलराम रथयात्रा का एकमात्र लक्ष्य धर्म प्रचार करना व श्रद्धालुओं को भगवान के नाम से जोड़ना : सतीश गुप्ता
जै माँ चिंतपूर्णी सेवा सोसाइटी की तरफ से टोनी बक्शी की अगुवाई में 28वी मासिक बस यात्रा रवाना : नितिन भंडारी
भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर इ – श्रमिक कैम्प का आयोजन किया : प्रदीप अग्रवाल

सरकार को ‘नींद’ से जगाने के लिए व्यापारी बजाएंगे ढोल नगाड़े : सुनील मेहरा 

लुधियाना : : (पी9 ब्यूरो) :  

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल लुधियाना यूनिट की बैठक राज्य महासचिव सुनील मेहरा, जिलाध्यक्ष अमरिदर सिंह मक्कड़, सचिव सुरिदर अग्रवाल की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय माता रानी चौक में की गई। इसमें राज्य महासचिव सुनील मेहरा ने कहा कि चन्नी सरकार द्वारा व्यापारियों से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। सरकार ने अपने चुनाव मेनिफेस्टो में प्रोफेशनल टैक्स वापस लेने की घोषणा की थी, परंतु अभी तक प्रोफेशनल टैक्स वापस नहीं लिया गया। प्रोफेशनल टैक्स की तलवार व्यापारियों के सिर पर अभी भी लटक रही है। इससे साबित होता है कि चन्नी सरकार की नीयत में खोट है।
जिलाध्यक्ष अरविदर सिंह मक्कड़ ने कहा कि लुधियाना में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। प्रतिदिन बढ़ रही गैंगवार से लुधियाना के व्यापारियों की चिता बढ़ गई है, क्योंकि देश के विभिन्न राज्यों से व्यापारी समान की खरीद फरोख्त करने आते हैं। लुधियाना में प्रतिदिन बढ़ रही लूटपाट की घटनाओं से अब बाहर से आने वाला व्यापारी घबराने लगा है। सचिव सुरिदर अग्रवाल ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द प्रोफेशनल टैक्स वापस न लिया और व्यापारियों को पांच रुपये प्रति यूनिट बिजली नहीं दी तो चन्नी सरकार को कुंभकरणी नींद से जगाने के लिए जल्दी ही व्यापारियों द्वारा ढोल-नगाड़े बजा कर पूरे पंजाब में धरने प्रदर्शन किए जाएंगे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0