HomeHeath

वृन्दावन धाम बना सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर : प्रधान अमन जैन

जन्माष्टमी पर्व पर मंदिर प्रांगण में डांडिया, मटकी फोड़ रहा आकर्षण का केंद्र

वृन्दावन धाम बना सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर : प्रधान अमन जैन

वृन्दावन धाम बना सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर : प्रधान अमन जैन  जन्माष्टमी पर्व पर मंदिर प्रांगण में डांडिया, मटकी फोड़ रहा आकर्षण

कैट ने स्वास्थ्य मंत्रालय के ऑनलाइन खरीदारी करने के अभियान का किया पुरजोर विरोध : हरकेश मित्तल कैट अध्यक्ष पंजाब
देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए सीएम केजरीवाल
सीएम चन्नी का परिवार मानता है बहू को लक्की :

वृन्दावन धाम बना सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर : प्रधान अमन जैन 

जन्माष्टमी पर्व पर मंदिर प्रांगण में डांडिया, मटकी फोड़ रहा आकर्षण का केंद्र 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

आरती करते प्रधान अमन जैन, अनुज मदान, सौरभ जैन
भगवान ठाकुर जी को पंचामृत स्नान कराते हुए
भजन गायक मुकेश भागड़ा प्रस्तुति देते हुए

कोविड वायरस के दौरान लगातार दो वर्षों तक सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में सभी धार्मिक आयोजनों को विराम दिया गया था और आज जन्माष्टमी के पावन पवित्र पर्व अवसर पर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं का प्रभु भक्ति प्रति वही श्रद्वा उत्साह देखने को मिला और मंदिर का पूरा प्रांगण वृन्दावन धाम का एहसास करा रहा था यहां नन्हे मुन्हे बच्चे राधा श्री कृष्ण जी के बाल स्वरूप में दिखाई दे रहे थे.जन्माष्टमी पर्व का आयोजन मंदिर प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर प्रातः हवन यज्ञ कर भक्तों ने विश्व शान्ति हेतु पूर्ण आहुति डाली।जानकारी सांझा करते हुए प्रधान अमन जैन ने कहा कि जन्माष्टमी पर्व पर सभी दरबारों  का दिव्य श्रृंगार किया गया और सभी दरबारों में छप्पन भोग की व्यवस्था की गई। भगवान श्री कृष्ण और श्री राधा रानी जी के बाल स्वरूप बने नन्हे मुन्हे बच्चों का दिन यादगार बनाने के लिए उनकी फोटो शूट का विशेष रूप से प्रबंध किया गया व् सभी बच्चों को मंदिर कमेटी की तरफ से उचित उपहार दिए गए। प्रधान अमन जैन व् सेवक अनुज मदान ने कहा कि प्रधान स्वर्गीय अशोक जैन जी आज भी हमारे बीच में है व् उनके आदर्श हमें मार्ग दिखा रहे है और संध्या चौंकी में प्रधान स्व अशोक जैन जी के यादगारी पल मैं आया शरण तेरी भजन पहली हाजरी के रूप में दिखाए गए उपरांत मंदिर की संकीर्तन मंडली रोहित डंग,तमन्ना बुद्धिराजा,अनुज मदान,अरविन्द टिल्लू ने अपने भजनों के माध्यम से श्री बालाजी चरणों में हाजिरी लगाई व् उपरंत प्रसिद्ध अंतराष्ट्रीय भजन गायक मुकेश भागड़ा (जयपुर)ने अपने मधुर भजनो से मंदिर प्रांगण में वातावरण वृन्दावन धाम जैसा बना दिया व् भक्तों ने उनके भजनों पर खुद डांडिया खेल कर भगवान श्री कृष्ण जी की भक्ति प्रेम में रम गए। इस अवसर पर दरबार में मुख्य रूप से पार्षद राखी हेमराज अग्रवाल, कांग्रेस नेता मीनू मल्होत्रा, डिंपल राणा, अलोक , शैरी, आहलुवालिया ब्लाक प्रधान, मनीषा कपूर ब्लाक प्रधान, जिम्मी वार्ड प्रधान, गोल्डी सभरवाल, सन्नी मल्होत्रा, जतिंदर ग्रोवर, कमल चावला आदि द्वारा पवित्र दरबार में हाजिरी लगाई गई। इस अवसर पर सोमनाथ मड़कन, ऋषि जैन, अरविंद टिल्लू, सौरभ जैन, ज्योति गुप्ता, संजय गुप्ता, मदन लाल मदान, सन्दीप धमीजा, नरिंदर नंदू, विश्वनाथ सेठी, भारती सोनी, सतीश डंग, निशांत चोपड़ा, बलजीत सिंह पीता, रोहित डंग,आदि उपस्थित हुए।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0