वर्ल्ड टूर पर निकले छात्र का मिला मोबाइल : लुधियाना पुलिस ने ढूंढ निकाला आईफोन, 4 दिन पहले 2 बदमाशों ने छीना था लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :
वर्ल्ड टूर पर निकले छात्र का मिला मोबाइल : लुधियाना पुलिस ने ढूंढ निकाला आईफोन, 4 दिन पहले 2 बदमाशों ने छीना था
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

पंजाब के जिला लुधियाना में नॉर्वे से विश्व भ्रमण करने साइकिल पर निकले छात्र का करीब 4 दिन पहले बाइक सवार झपटमारों ने मोबाइल छीन लिया था। थाना मोती नगर की पुलिस तो इस मामले को सुस्त रवैये से लेकर चल रही थी। इस बीच CIA-1 की टीम ने इंस्पेक्टर राजेश शर्मा की अगुवाई में विदेशी नागरिक का मोबाइल तालाश कर दिया।
CIA-1 की बेहतर कार्यशैली के बाद पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने भी इस कार्य में कड़ी मेहनत करने वाले दो जवानों को पुरस्कृत किया। बता दें कि विदेशी नागरिक से लुधियाना में झपटमारी होने के बाद पंजाब पुलिस की इंटरनेशनल लेवल पर निंदा हो रही थी।
पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ
इस बीच महानगर की पुलिस ने इस वारदात को चुनौती मान काम किया और करीब 72 घंटों के बीच झपटमारों को दबोच मोबाइल विदेश नागरिक के सुपुर्द किया। आरोपियों को पुलिस पकड़ अभी पूछताछ कर रही है। आरोपियों से अभी कई खुलासे हो सकते हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि अभी तक उन्होंने कितने लोगों से झपटमारी की है।
CIA-1 ने किया सीसीटीवी पर वर्क
बता दें CIA-1 की टीम ने बदमाशों को ट्रेस करने के लिए सीसीटीवी की फुटेज पर काम किया। आरोपियों की लोकेशन मिलते ही पुलिस ने रेड कर उन्हें काबू कर लिया, लेकिन अभी आरोपियों से कई तरह की रिकवरी होना बाकी है तो पुलिस इस मामले में अभी कुछ ज्यादा नहीं बता रही।
पंजाब पुलिस का धन्यवाद किया
22 देशों का साइकिल पर भ्रमण कर अमृतसर से लुधियाना पहुंचे एसपिन ने पंजाब पुलिस का धन्यवाद किया। एसपिन ने कहा कि उसका भारतीयों के प्रति दृष्टिकोण पहले से बेहतर है। पंजाब पुलिस ने उसे मेहमान बनाकर रखा। जितने दिन वह महानगर में रहा पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने उसका बहुत सहयोग किया। आज उसका यदि मोबाइल I-PHONE10 वापस मिला है तो वह पंजाब पुलिस की बदौलत ही मिला है।
क्या कहना पुलिस कमिश्नर सिद्धू का
पुलिस कमिश्नर मंदिर सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब पुलिस हमेशा लोगों की सेवा करती आई है। विदेशी नागरिक हमारे मेहमान है। झपटमारों पर सख्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि मधु पांडे और सुदीप मंडोर को सर्टिफिकेट दिया कि उन्होंने विदेश मेहमान की मदद की। वहीं जो झपटमार है उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

COMMENTS