HomeHeath

जोशी नगर धाम श्री बालाजी मंदिर में हवन यज्ञ व संध्या चौंकी आयोजित : प्रधान अमन जैन

जोशी नगर धाम श्री बालाजी मंदिर में हवन यज्ञ व संध्या चौंकी आयोजित : प्रधान अमन जैन

जोशी नगर धाम श्री बालाजी मंदिर में हवन यज्ञ व संध्या चौंकी आयोजित : प्रधान अमन जैन  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  जोशी नगर धाम श्री बालाजी मंदिर म

वार्ड न. 81 कांग्रेस पार्षद राशि अग्रवाल ने दिया इस्तीफा
सुनील मेहरा पंजाब खत्री सभा संगरूर के बने सरक्षक
लोक इंसाफ पार्टी की पहली रैली हल्का उत्तरी में “भ्रष्टाचार को समाप्त करने की 117 शपथ” के तहत आयोजित की गई

जोशी नगर धाम श्री बालाजी मंदिर में हवन यज्ञ व संध्या चौंकी आयोजित : प्रधान अमन जैन 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

जोशी नगर धाम श्री बालाजी मंदिर में हवन यज्ञ में आहुतिया डालते भगतजन 

सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर जोशी नगर धाम हैबोवाल कलां में हवन यज्ञ व संध्या चौंकी का आयोजन किया गया।आयोजन प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में किया गया।इस अवसर पर मन्दिर के आचार्यों द्वारा विधिपूर्वक हवन यज्ञ करवाया गया जिसमें नरिंदर नंदू आदि सौभाग्यशाली परिवार द्वारा मंगल कल्याण के लिए पूर्ण आहुतियां डाली। संध्या चौंकी में भजन मंडली द्वारा श्री बालाजी महाराज का गुणगान किया गया। इस अवसर पर प्रधान अमन जैन व सेवक अनुज मदान ने मन्दिर के आचार्य पंडित राम को उनके जन्म दिन पर शुभकामनाये देते हुए फूलों के गुलदस्ते के साथ उनका सम्मान किया।प्रधान अमन जैन, सेवक अनुज मदान ने कहा कि श्री बालाजी महाराज कलयुग में भक्तों का उद्वार करते है व अतिशीघ्र प्रसन्न हो उनकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करते है और ऐसा हमारा विश्वास है कि जो भक्त भी श्री बालाजी महाराज के दरबार में निष्ठा भावना श्रद्धा से आता है श्री बालाजी महाराज उनको कभी खाली नही लौटाते और भक्तों की लंबी लम्बी कतारे इस बात का प्रमाण है। संध्या चौंकी के अवसर पर भक्तों के लिए भंडारे का प्रबंध किया गया आये भक्तों पर श्री बालाजी महाराज जी के पवित्र छींटे दिए गए व पवित्र ध्वज फहराया गया। मन्दिर के आचार्यों द्वारा विधिविधान के साथ श्री हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत संध्या चौंकी को विराम दिया गया। इस अवसर पर सोमनाथ मड़कन, ऋषि जैन, अरविंद टिल्लू, सौरभ जैन, ज्योति गुप्ता, मदन लाल मदान, सन्दीप धमीजा, नरिंदर नंदू, विश्वनाथ सेठी, भारती सोनी, सतीश डंग, बलजीत सिंह पीता, रोहित डंग आदि उपस्थित हुए।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0