Homeपंजाब

पंजाब में शिमला से भी ठंडा बठिंडा :

पंजाब में शिमला से भी ठंडा बठिंडा :

पंजाब में शिमला से भी ठंडा बठिंडा : न्यूनतम तापमान पहुंचा 2.6 डिग्री, राज्य में अगले 5 दिन भारी धुंध की चेतावनी अमृतसर : (रवि वर्मा ब्यूरो) : अ

अमेज़ॅन आईपीसी की धारा 420 + 2 का अपराधी साबित
एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टर जयपाल के पिता का आरोप : ‘गोली मारने से पहले पीटा
पूर्व मंत्री आशू की मुश्किलें बढ़ीं

पंजाब में शिमला से भी ठंडा बठिंडा : न्यूनतम तापमान पहुंचा 2.6 डिग्री, राज्य में अगले 5 दिन भारी धुंध की चेतावनी

अमृतसर : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

अमृतसर में आज शहर के अंदर भी हलकी धुंध देखने को मिली

अगले 5 दिन धुंध की चेतावनी

मालवा की बात करें तो लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और पटियाला में अगले 5 दिन शीत लहर के साथ धुंध की चेतावनी दी गई है। वहीं संगरूर व एसएएस नगर को ग्रीन कैटेगरी में रखा गया है।
माझा में पठानकोट व गुरदासुपर में 20 दिसंबर और अमृतसर व तरनतारन में अगले पांच दिन डैंस फोग व शीतलहर की चेतावनी दी गई है। जबकि दोआबा में नवा शहर, कपूरथला और जालंधर में यह चेतावनी जारी की गई है।

पंजाब पुलिस ने भी जारी की चेतावनी

पंजाब पुलिस ने मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी के बाद हाईवे पर वाहन चलाने वालों को सतर्क रहने के लिए कहा है। पुलिस विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए गति पर नियंत्रण, अगले वाहन से उचित दूरी और लो-बीम पर लाइट जला कर वाहन चलाने के लिए कहा है।

पंजाब के मुख्य शहरों के तापमान

लुधियाना- न्यूनतम तापमान 4.2 दिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह धुंध के बाद धूप खिलेगी।

अमृतसर – न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 26 डिग्री के करीब रहने का अनुमान। सुबह धुंध के बाद धूप खिलेगी।

जालंधर- न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 22 डिग्री के करीब रहने का अनुमान। सुबह धुंध के बाद धूप खिलेगी।

बठिंडा – न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापतान 25 डिग्री के करीब रहने का अनुमान। सुबह धुंध के बाद धूप खिलेगी। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0